फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Demonstration against the decision to give permits to private buses

Sonipat News: निजी बसों को परमिट देने के फैसले के विरोध में प्रदर्शन

Tue, 29 Apr 2025 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 29 Apr 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Demonstration against the decision to give permits to private buses
फोटो 35: सोनीपत के गोहाना बस स्टैंड परिसर में प्रदर्शन करते रोडवेज कर्मचारी। स्रोत: संगठन - फोटो : mathura
गोहाना। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा के जुड़े रोडवेज कर्मियों ने सोमवार को गोहाना बस स्टैंड पर प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार के निजी बसों को परमिट देने के फैसला का विरोध किया। कर्मचारी नेता प्रवीण मलिक व अनिल मोर ने कहा कि प्रदेश की जनता कभी भी निजी बसों की मांग नहीं करती है। इसके बावजूद सरकार 362 मार्गों पर 3658 प्राइवेट बसों को परमिट देने पर अड़ी हुई है। जनता रोडवेज बसों की मांग कर रही है, जिस पर सरकार को विचार करना चाहिए।
विज्ञापन

अनिल मोर ने कहा कि रोडवेज बेड़े में 10 हजार सरकारी बसें शामिल करके 60 हजार बेरोजगारों को रोजगार दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि 15 मई को अंबाला में न्याय मार्च निकाला जाएगा। इसके बावजूद सरकार मांगों के प्रति गंभीर नहीं हुई तो 20 मई को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल में रोडवेज बसों का चक्का जाम किया जाएगा। उन्होंने सरकार से रोडवेज परिचालकों का पे ग्रेड काम के आधार बढ़ाने, लिपिकों का वेतन बढ़ाने, चालकों को हैवी चालक ग्रेड पे स्केल देने, वर्ष 2002 में गे चालकों को नियुक्ति तिथि से पक्का करने और पुरानी पेंशन योजना लागू करने की भी मांग कर रहे हैं। इस दौरान अशोक, संदीप, हरमेश, देवेंद्र हुड्डा, राजेश, अशोक, राजबीर, सतपाल व कुलदीप मौजूद रहे।

फोटो 35: सोनीपत के गोहाना बस स्टैंड परिसर में प्रदर्शन करते रोडवेज कर्मचारी। स्रोत: संगठन

फोटो 35: सोनीपत के गोहाना बस स्टैंड परिसर में प्रदर्शन करते रोडवेज कर्मचारी। स्रोत: संगठन- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed