फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Demand to cancel CM's visit, memorandum submitted

सीएम का दौरा रद करवाने की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Tue, 12 Oct 2021 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Demand to cancel CM's visit, memorandum submitted
एसडीएम को ज्ञापन सौंपते किसान-मजदूर संघर्ष मोर्चा के सदस्य। संवाद - फोटो : Sonipat
किसान-मजदूर संघर्ष मोर्चा के सदस्यों ने प्रशासन से 13 अक्तूबर के सीएम मनोहर लाल के दौरे को रद्द करवाने की मांग की। इसको लेकर मोर्चा के संयोजक सतबीर चहल के नेतृत्व में सदस्यों ने एसडीएम आशीष वशिष्ठ को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

सतबीर चहल ने कहा कि प्रदेश में चल रहे किसान आंदोलन के खिलाफ सीएम मनोहर लाल की टिप्पणी से किसानों में रोष है। ऐसे में अब सीएम मनोहर लाल के 13 अक्तूबर को गोहाना में आने की बात कही जा रही है। इसको लेकर गोहाना क्षेत्र के किसान व मजदूर उनका पुरजोर विरोध करने की तैयारी में हैं। सतबीर चहल ने कहा कि इससे क्षेत्र में माहौल बिगड़ सकता है। इसलिए उनकी मांग है कि क्षेत्र में शांति कायम रखने और सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए सीएम का दौरा रद्द करवाएं। इस दौरान नंदराम चहल, राजसिंह, सतीश कुमार, रामस्वरूप कटारिया, महेंद्र, हवासिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed