{"_id":"669eac11e34754d8b901fc74","slug":"demand-for-transfer-of-smo-and-nursing-officer-sonipat-news-c-197-1-snp1003-121760-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: एसएमओ और नर्सिंग अधिकारी के तबादले की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: एसएमओ और नर्सिंग अधिकारी के तबादले की मांग
Tue, 23 Jul 2024 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 23 Jul 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत के खरखौदा शहर में एसएमओ का पुतला फूंकते स्टाफकर्मी व अन्य। संवाद
खरखौदा। उपमंडल नागरिक अस्पताल में धरना दे रहे चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों ने सोमवार को शहर में प्रदर्शन कर स्वास्थ्य अधिकारी का पुतला फूंका। लघु सचिवालय में एसडीएम श्वेता सुहाग को ज्ञापन सौंपकर एसएमओ और नर्सिंग अधिकारी के तबादले की मांग की। प्रदर्शनकारी जुलूस निकालते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे। यहां नवीन जयहिंद भी उनके साथ रहे।
नवीन जयहिंद ने कहा कि स्टाफ ने बताया है चंडीगढ़ में बैठा एक मंत्री का ड्राइवर उन्हें धमका रहा है, जिस पर उन्होंने कर्मचारियों के साथ खड़े होने की बात कही। प्रदर्शनकारियों ने मामले का समाधान न करने पर सरकार व जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। सोमवार को धरनारत चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों को सर्व कर्मचारी संघ, सफाई कर्मचारी संघ, आशा वर्कर्स यूनियन, ओपीएस बहाली संघर्ष समिति, एमएलटी एसोसिएशन, फार्मासिस्ट एसोसिएशन, मिनिस्ट्रियल स्टाफ, एचकेआरएन एसोसिएशन के सदस्य समर्थन देने पहुंचे।
-एसडीएम ने ज्ञापन लेकर बुलाया अंदर
लघु सचिवालय में एसडीएम ने अपने कार्यालय से बाहर आकर प्रदर्शनकारियों का ज्ञापन लिया। इसके बाद उन्होंने प्रतिनिधि मंडल को बात करने के लिए अंदर बुलाया। उनकी समस्या जानकर एसडीएम ने कहा जब आपके पास एक अलग से एसएमओ है, जिनके पास डीडी पावर भी है, कोई पत्र निकालने की पावर उनके पास है तो फिर धरना क्यों दे रहे हैं। एक तरफ एसएमओ छुट्टी पर है, उनके पास अब पहले जितनी पावर भी नहीं रह गई है, तो फिर उनके खिलाफ बैठने का कारण क्या है। जिस पर चिकित्सक व स्टाफ कर्मी बोले कि उन्हें डर है कि वह अस्पताल आकर उन पर कोई आरोप ना लगा दें, वह तबादले से पहले धरना खत्म नहीं करेंगे। इस पर एसडीएम ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भिजवाने की बात कही।
विज्ञापन
वर्जन
उपमंडल नागरिक अस्पताल में चल रहे विवाद को सुलझाने का प्रयास जारी है। उपायुक्त से सिफारिश की जाएगी की एक कमेटी का गठन करवाकर उससे मामले की जांच करवाएं, ताकि स्थिति स्पष्ट हो सके।
श्वेता सुहाग, एसडीएम, खरखौदा