फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   demand for toilet

शौचालय निर्माण के लिए अनुदान लेने निगम कार्यालय पहुंचीं महिलाएं

Tue, 08 Dec 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Tue, 08 Dec 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
स्वच्छ भारत मिशन के तहत सरकार की ओर से घर-घर शौचालय बनाने हेतु लोगों को अनुदान राशि देने का अभियान छेड़ रखा गया है। सोनीपत नगर निगम में अधिकारियों के नहीं मिलने से यहां लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को अजीब नजारा देखने को मिला जब अधिकारियों की बजाय कमरों में शहर के विभिन्न वार्डों से महिलाएं बैठी नजर आईं। करीब दो घंटे के इंतजार के बावजूद जब कोई अधिकारी उनसे मिलने नहीं आया तो वे डीसी से शिकायत करने की बात कहते हुए अधिकारियों को कोसती हुई निगम कार्यालय से बाहर चली गईं। इनमें ज्यादातर महिलाएं वार्ड-20 के अंतर्गत कबीरपुर क्षेत्र की थी।
विज्ञापन

महिलाओं का कहना था कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय बनवाने हेतु अनुदान के लिए आवेदन किया था, लेकिन उनके घर न तो निगम का कोई कर्मचारी सर्वे करने पहुंचा और न ही अभी तक उनका नाम सूची में आया। इसके बारे में जब महिलाएं निगम में पता करने पहुंची तो निगम में कोई भी संबंधित अधिकारी नहीं मिला। जिसके चलते महिला एक से दूसरे कमरे में घूमती रही। लेकिन उनकी किसी भी अधिकारी से बातचीत नहीं हो सकी। वही निगम कर्मियों की माने तो निगम के कार्यकारी अधिकारी रोहताश बिश्नोई चंडीगढ़ मुख्यालय गए हुए थे तो वहीं कार्यकारी अभियंता ठाकुरलाल शर्मा किसी प्रशासनिक बैठक में गए है। बाकी का उन्होंने कोई अता-पता नहीं।
विज्ञापन


निगम कार्यालय में चार जेई, सभी मिले गायब
स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत आवेदन जमा कराने, सर्वे करने और आवेदनकर्ताओं में से पात्र का चयन करने का काम नगर निगम की ओर से जूनियर इंजीनियरों को सौंपा गया है। नगर निगम में इस समय चार जेई कार्यरत हैं लेकिन इन दो घटों के बीच चारों में से एक भी जेई कार्यालय में नहीं था। जिसके बाद महिलाओं ने जाते-जाते कर्मचारियों से कहा कि इस बात की शिकायत डीसी से मिलकर की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


वे सोमवार को चंडीगढ़ गए थे। शौचालयों के संबंधित लोगों की समस्याओं का जल्द ही समाधान कर दिया जाएगा। बाकी अधिकारी व जेई फील्ड में गए हुए थे।
-रोहताश बिश्नोई, कार्यकारी अधिकारी, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed