{"_id":"69446796c0cbd6eceb0701ab","slug":"demand-for-temporary-closure-of-toll-plazas-around-the-city-sonipat-news-c-197-1-snp1003-146902-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: शहर के आसपास के टोल प्लाजा को अस्थायी रूप से बंद करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: शहर के आसपास के टोल प्लाजा को अस्थायी रूप से बंद करने की मांग
Fri, 19 Dec 2025 02:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 19 Dec 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। सोनीपत नगर सुधार मंच के चेयरमैन संजय सिंगला ने जिला प्रशासन से मांग की कि दिल्ली की तर्ज पर सोनीपत में भी बढ़ते वायु प्रदूषण के स्तर को देखते हुए शहर के आसपास के टोल प्लाजा को प्रदूषण स्तर सामान्य होने तक अस्थायी रूप से बंद करना चाहिए।
टोल प्लाजा पर वाहनों की लंबी कतारें लगने के कारण ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे वाहनों का धुआं अधिक मात्रा में निकलता है। वायु प्रदूषण और भी बुरी स्थिति में पहुंच जाता है।
वर्तमान में प्रदूषण खतरनाक स्तर पर है। ऐसे में टोल प्लाजा पर लगने वाला जाम लोगों के स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक साबित हो रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि जनहित को प्राथमिकता देते हुए प्रदूषण नियंत्रण के लिए त्वरित कदम उठाए जाएं। टोल प्लाजा को अस्थायी रूप से हटाकर यातायात को सुचारु किया जाए।
विज्ञापन
संजय सिंगला ने कहा कि यह कदम न केवल प्रदूषण कम करने में सहायक होगा बल्कि आम जनता को जाम से भी निजात दिलाएगा।