फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Demand for job security guarantee, employees will protest in Panchkula from February 10

Sonipat News: जॉब सुरक्षा गारंटी की मांग, 10 फरवरी से पंचकूला में धरना देंगे कर्मचारी

Thu, 09 Jan 2025 02:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 09 Jan 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Demand for job security guarantee, employees will protest in Panchkula from February 10
फोटो 06: सोनीपत के सेक्टर-15 स्थित एचएसवीपी कॉम्पलेक्स में बैठक के दौरान मौजूद कर्मचारी। स्रोत: - फोटो : jammu
सोनीपत। हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच जिला कमेटी व राज्य कमेटी पदाधिकारियों की बैठक बुधवार को सेक्टर-15 स्थित एचएसवीपी कॉम्पलेक्स में हुई। इसमें कर्मचारियों ने सरकार को चेतावनी दी कि कच्चे कर्मियों को जॉब सुरक्षा की गारंटी नहीं दी तो 10 फरवरी से पंचकूला मुख्यालय पर धरना दिया जाएगा। हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच के महासचिव आरके नागर व हरियाणा कौशल रोजगार निगम कर्मचारी मंच के प्रधान महावीर नागर ने सरकार पर वादाखिलाफी करने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने विधानसभा चुनाव से पहले जाॅब सुरक्षा की गारंटी देकर नियुक्ति कराने का वादा किया था। चुनाव हुए तीन माह बीत चुके हैं, लेकिन हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत कर्मियों की नियुक्ति नहीं कराई गई है। इससे कर्मियों में रोष है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 9 फरवरी तक सरकार ने वादा पूरा नहीं किया तो पंचकूला में 10 फरवरी से हरियाणा कौशल रोजगार निगम के मुख्यालय पर धरना शुरू किया जाएगा। कर्मी विजेंद्र शर्मा, सुरेश रोहिल्ला और विजेंद्र रिवाल ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि कच्चे कर्मियों या संविदा कर्मियों को हरियाणा कौशल रोजगार निगम में समायोजित किया जाए। एचएसवीपी संपदा कार्यालय पानीपत से हटाए गए सफाई कर्मचारियों को वापस ड्यूटी पर लिया जाए। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान मीना सैनी ने की। और संचालन टीनू मदान ने किया। इस दौरान ध्रुव कुमार, रमेश लहराड़ा, सुनीता, सरोज देवी, समेश कुमार, समे सिंह, पुष्पेंद्र शर्मा, जोगेंद्र सिंह, महेंद्र शर्मा, सुरेंद्र रंगा, सुनील चौहान, राजेंद्र राठी, अरुण कुमार, जगबीर सिंह, राजकुमार, राकेश, राहुल, शमशेर सिंह, जीवनलाल, सूरज, गौतम, अरबाज भी मौजूद रहे।

दिल्ली रोड स्थित सूर्या पैलेस में आयोजित कथा में मौजूद श्रद्धालु

दिल्ली रोड स्थित सूर्या पैलेस में आयोजित कथा में मौजूद श्रद्धालु- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed