{"_id":"63ac96bee5c67125be629d73","slug":"delhi-katra-special-train-will-have-a-stoppage-of-two-minutes-at-sonipat-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: दिल्ली-कटरा स्पेशल ट्रेन का सोनीपत स्टेशन पर होगा दो मिनट का ठहराव, श्रद्घालुओं को खास फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat: दिल्ली-कटरा स्पेशल ट्रेन का सोनीपत स्टेशन पर होगा दो मिनट का ठहराव, श्रद्घालुओं को खास फायदा
Thu, 29 Dec 2022 12:49 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 29 Dec 2022 12:49 AM IST
सार
नववर्ष पर वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्घालुओं के लिए कल स्पेशल ट्रेन चलेगी। रेलवे ने यात्रियों के सुविधाजनक आवागमन के लिए फैसला लिया है। नववर्ष पर कटरा स्थित माता वैष्णो देवी भवन जाने वाले श्रद्घालुओं की ट्रेनों में भीड़ बढ़ जाती है।
विज्ञापन
सोनीपत रेलवे स्टेशन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
दिल्ली-कटड़ा रूट पर चलने वाली स्पेशल ट्रेन का सोनीपत स्टेशन पर दो मिनट के लिए ठहराव होगा। रेलवे की तरफ से इस ट्रेन को 30 दिसंबर और वापसी में एक जनवरी को दो दिन चलाने का निर्णय लिया है। यह फैसला रेलवे ने यात्रियों के सुविधाजनक आवागमन को देखते हुए लिया है, जिससे नववर्ष पर वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्घालुओं को खास फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
नववर्ष पर कटरा स्थित माता वैष्णो देवी भवन जाने वाले श्रद्घालुओं की ट्रेनों में भीड़ बढ़ जाती है, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। यात्रियों को परेशानी से बचाने के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। स्पेशल ट्रेन का सोनीपत रेलवे स्टेशन पर दो मिनट का ठहराव होगा।
विज्ञापन
नई दिल्ली-कटरा स्पेशल ट्रेन (01635) 30 दिसंबर को नई दिल्ली से रात 11:30 बजे कटरा के लिए प्रस्थान करेगी, जिसका रात 12:13 बजे सोनीपत रेलवे स्टेशन पर दो मिनट के लिए ठहराव किया जाएगा, जिसके बाद मुख्य स्टेशनों से होते हुए ट्रेन अगले दिन सुबह 11:20 बजे कटरा स्टेशन पर अपनी यात्रा संपन्न करेगी।
विज्ञापन
वहीं वापसी में एक जनवरी को कटरा-दिल्ली स्पेशल ट्रेन (01636) कटरा से रात 11:50 बजे प्रस्थान करेगी। कटरा से चलकर यह ट्रेन सोनीपत होते हुए अगले दिन सुबह 11:40 बजे नई दिल्ली पहुंचकर अपनी यात्रा समाप्त करेगी।
मुख्य स्टेशनों पर होगा ठहराव
वानानुकूलित, शयनयान व सामान्य श्रेणी के डिब्बों वाली स्पेशल ट्रेन का मार्ग में मुख्य स्टेशनों पर ठहराव किया जाएगा, जिनमें सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मूतवी व उधमपुर स्टेशन शामिल हैं।
रेलवे ने नववर्ष के समय ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए 30 दिसंबर व एक जनवरी को दिल्ली-कटरा रूट पर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। वापसी में यही ट्रेन कटरा से नई दिल्ली के लिए चलाई जाएगी। ट्रेन का दिल्ली-कटरा मार्ग में सोनीपत सहित विभिन्न मुख्य स्टेशनों पर ठहराव किया जाएगा। -दीपक कुमार, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे