फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Dead body of missing youth found in ancestral house, he was hanged

Sonipat News: लापता युवक का शव पैतृक घर में मिला, लगाया था फंदा

Sat, 16 Nov 2024 03:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
Dead body of missing youth found in ancestral house, he was hanged
खरखौदा। गांव गढ़ी सिसाना में युवक का शव उनके बंद पड़े पैतृक घर के अंदर मिला है। युवक तीन-चार दिन से लापता था। परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। वीरवार रात को उनके चाचा ने युवक की बाइक घर के बाहर खड़ी देखी तो खिड़की से झांककर देखा। युवक का शव जमीन पर पड़ा था। खरखौदा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भिजवा दिया है।
विज्ञापन

मूलरूप से गांव गढ़ी सिसाना वासी नीरज ने बताया कि वह परिवार के साथ हाल में रोहतक में रहते हैं। उनकी मां व भाई सूरज गोहाना में रहते थे। उनका भाई सूरज तीन-चार दिन पहले घर से बाइक लेकर निकला था। उसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं लग सका। वीरवार की रात उनके चाचा ने कॉल कर बताया कि सूरज की बाइक घर के बाहर खड़ी है। चाचा ने अंदर देखा तो सूरज का शव जमीन पर पड़ा था। सूरज ने फंदा लगाया था, लेकिन रस्सी टूटने से शव नीचे गिर गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जांच अधिकारी विकास का कहना है कि मामले में परिवार की तरफ से किसी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed