फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Dead body of a youth working in labor department found on the roadside near the bus stand

Sonipat News: बस अड्डे के पास सड़क किनारे मिला श्रम विभाग में कार्यरत युवक का शव

Thu, 04 Jul 2024 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 04 Jul 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth working in labor department found on the roadside near the bus stand
गोहाना। श्रम विभाग में कार्यरत विष्णु नगर निवासी युवक की बुधवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। युवक का शव बस अड्डा के मीट मार्केट के सामने सड़क किनारे मिला। सूचना पर शहर थाना गोहाना व एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन


विष्णु नगर निवासी ओमवीर ने बताया कि उनका भाई जयभगवान (40) श्रम विभाग में हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के तहत नौकरी पर लगे थे। मंगलवार को वह घर से सोनीपत ड्यूटी पर गए थे। इसके बाद वह रात को वापस नहीं लौटे। परिजनों ने सोचा रात को किसी जानकार के पास रुक गए होंगे। बुधवार सुबह राहगीरों ने बस अड्डा के नजदीक मीट मार्केट के सामने सड़क किनारे युवक का शव पड़ा देख डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और औंधे मुंह पड़े युवक के शव के बारे में आसपास के लोगों से पूछताछ की। इसी बीच शहर थाना गोहाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और निरीक्षण किया। इसके बाद एफएसएल को बुलाया गया। एफएसएल ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की। युवक का शव मिलने का पता लगने पर ओमवीर भी मौके पर पहुंचे अपने भाई की शिनाख्त की। पुलिस ने नागरिक अस्पताल गोहाना में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों ने मामले में किसी पर शक नहीं जताया है। पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। मृतक का एक बेटा और बेटी है। दोनों पढ़ते हैं। उसकी पत्नी एक निजी स्कूल में अध्यापिका हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed