{"_id":"65b5393339fdafd8dd0fbe64","slug":"dead-body-of-a-newborn-found-in-an-empty-plot-sonipat-news-c-197-1-snp1001-112900-2024-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: खाली प्लॉट में मिला नवजात का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: खाली प्लॉट में मिला नवजात का शव
Sat, 27 Jan 2024 10:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 27 Jan 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
राई। प्याऊ मनियारी स्थित पेपर मिल के पास खाली प्लॉट में एक नवजात का शव मिला है। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने नवजात के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगालने के साथ ही अस्पतालों का रिकॉर्ड जुटा रही है।
प्याऊ मनियारी में पेपर मिल क्षेत्र निवासी नितिन राव सामाजिक कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि उन्हें जानकारी मिली कि गांव नांगल कलां निवासी सतपाल की पेपर मिल क्षेत्र स्थित कॉलोनी के पास एक खाली प्लॉट में नवजात शिशु (लड़का) का शव पड़ा है। वह मौके पर पहुंचे और लोगों की मदद से शव को ढक दिया। उन्होंने पुलिस ने ठोस कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।
वर्जन
नवजात का शव मिलने की सूचना मिली थी। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। नवजात को फेंकने वालों का पता लगाया जा रहा है। मामले में ठोस कार्रवाई की जाएगी।-इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, कुंडली