फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   dead body found

ताजपुर के जोहड़ में क्षत-विक्षत अवस्था में मिला व्यक्ति का शव

Mon, 01 Feb 2021 11:14 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
dead body found
मुरथल। ताजपुर गांव के जोहड़ में एक व्यक्ति का शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। उक्त व्यक्ति करीब एक माह पहले यूपी के बागपत जिले से अपने भाइयों के पास मुरथल आया था। वह कई दिनों पहले अपने भाइयों के पास से मेहनत मजदूरी करने निकला था। अब उसका शव जोहड़ में मिला है। अंदेशा है कि पैर फिसलने से वह गिर गया होगा। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ताजपुर गांव के लोग सोमवार सुबह गांव के जोहड़ की तरफ घूमने गए तो उन्हें एक व्यक्ति का शव पड़ा दिखाई दिया। जोहड़ में व्यक्ति के शव का देखकर लोगों ने मामले से मीमारपुर चौकी पुलिस को अवगत कराया। जिस पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच की तो शव की पहचान यूपी के बागपत जिले के खामपुर गांव निवासी सुरेश (40) के रूप में हुई। पुलिस जांच में पता लगा कि सुरेश एक माह पहले अपने गांव से अपने भाइयों के पास मुरथल आया था। वह कुछ दिनों पहले अपने भाइयों के पास से मेहनत मजदूरी करने के लिए गया था। उसके बाद वह नहीं लौटा था। सोमवार सुबह उसका शव जोहड़ में मिलने की सूचना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता लग सकेगा।
विज्ञापन

दो-तीन दिन पहले जोहड़ में डूबने का अंदेशा
पुलिस के अनुसार शुरुआती में जांच में लग रहा है कि व्यक्ति दो-तीन दिन पहले जोहड़ में गिरा होगा। अंदेशा है कि वह लघुशंका के लिए जोहड़ की तरफ आया और इसी दौरान पैर फिसलकर वह जोहड़ में गिर गया। हालांकि पुलिस का कहना है कि जांच व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन :::::
ताजपुर गांव के जोहड़ में व्यक्ति का शव पड़ा मिला है। शव की पहचान के बाद पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। वह मेहनत मजदूरी करता था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के असली कारणों का पता लग सकेगा।
-सब्बल सिंह, चौकी प्रभारी, मीमारपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed