फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   DDA Employee robbed in Sonipat news in hindi

Sonipat: सहकर्मी के भाई की शादी से लौट रहे डीडीए कर्मी पर हमला, बाइक और मोबाइल लूटा

Sun, 12 Feb 2023 10:54 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 12 Feb 2023 10:54 AM IST
सार

जींद के गांव गांगोली निवासी विनोद कुमार ने सदर गोहाना थाना पुलिस को बताया कि वह डीडीए कर्मी है। उनके साथ गांव रिढाऊ निवासी विकास भी कार्यरत है। शनिवार को विकास के भाई की शादी थी। जिसमें शामिल होने के लिए वह अपनी अपाचे बाइक पर रिढाऊ गांव आया था।

विज्ञापन
DDA Employee robbed in Sonipat news in hindi
सोनीपत में लूट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

सोनीपत में खरखौदा रोड पर गोहाना के पास तीन बदमाशों ने दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) कर्मी पर हमला कर उसकी बाइक, नकदी व मोबाइल लूट लिया। डीडीए कर्मी रात को अपने सहकर्मी के भाई की शादी में शामिल होकर अपने गांव लौट रहा था। वारदात को अंजाम देने के लिए बदमाश जिस बाइक पर आए थे, वह भागते हुए स्टार्ट नहीं हुई तो आरोपी उसे मौके पर ही छोड़कर भाग गए। पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है। पता लगाया जा रहा है कि वह बाइक भी चोरी या लूट की तो नहीं है।  
विज्ञापन


जींद के गांव गांगोली निवासी विनोद कुमार ने सदर गोहाना थाना पुलिस को बताया कि वह डीडीए कर्मी है। उनके साथ गांव रिढाऊ निवासी विकास भी कार्यरत है। शनिवार को विकास के भाई की शादी थी। जिसमें शामिल होने के लिए वह अपनी अपाचे बाइक पर रिढाऊ गांव आया था। वहां से देर शाम वह अपनी बाइक पर गांव गांगोली के लिए चला था। रात को वह खरखौदा रोड पर गोहाना के पास पहुंचा तो पीछे से सप्लेंडर बाइक पर सवार तीन युवकों ने उसकी बाइक को रुकवा लिया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता युवक ने उस पर हमला कर दिया। उसे बुरी तरह पीटकर घायल करने के बाद बदमाशों ने उसकी बाइक, मोबाइल व 1500 रुपये छीन लिए। बदमाश मौके से भागने लगे तो उनकी बाइक चालू नहीं हुई। 
विज्ञापन


इस पर आरोपी तीनों उसकी अपाचे बाइक पर सवार होकर भाग गए। वह स्प्लेंडर बाइक को मौके पर ही छोड़ गए। उन्होंने मामले की सूचना सदर गोहाना थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर मिली बाइक को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने विनोद के बयान पर लूट का केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मौके पर मिली बाइक के बारे में पता लगा रही है कि वह चोरी या लूट की तो नहीं है। सदर गोहाना थाना प्रभारी इंस्पेक्टर वजीर सिंह का कहना है कि जल्द मामले का पटाक्षेप कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed