फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Dangal girl Geeta Phogat issues challans to traffic violators

Sonipat News: दंगल गर्ल गीता फोगाट ने किए ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के चालान

Sun, 04 Jan 2026 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 04 Jan 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Dangal girl Geeta Phogat issues challans to traffic violators
गन्नौर में जीटी रोड चौक पर नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान करती एसीपी गीता फोगाट  व बड़ी थ
गन्नौर । दंगल गर्ल गीता फोगाट शनिवार को एक्शन मोड में नजर आईं। बड़ी थाना प्रभारी की भूमिका निभा रहीं सोनीपत कमिश्नरेट की एसीपी गीता ने वाहन चालकों को कानून का पाठ पढ़ाया। उनकी टीम ने जीटी रोड चौक पर 20 वाहनों के चालान किए। 12 वाहनों के शीशों पर काली फिल्म लगी मिली थी।
विज्ञापन


एएसआई शर्मिला ने बताया कि एसीपी गीता फोगाट और जीटी रोड चौकी प्रभारी सोहन के नेतृत्व में शनिवार को 20 वाहनों के चालान किए गए हैं। 2 चालान गलत पार्किंग के, 2 बिना नंबर प्लेट के, 2 बिना प्रदूषण प्रमाण पत्र के के अलावा 12 काली फिल्म लगे हुए हैं। इनके अलावा कागजात पूरे न होने पर 4 वाहनों को पुलिस स्टेशन में बंद किया गया।
विज्ञापन


इस कार्रवाई के बारे में एसीपी गीता ने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ सख्ती जारी रहेगी। लोगों से अपील है कि 18 साल से कम उम्र और बिना लाइसेंस वाले लोग वाहन लेकर न निकलें। सड़क को रेस ट्रैक न समझें। यातायात के नियमों का पालन करें।

गन्नौर में जीटी रोड चौक पर नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान करती एसीपी गीता फोगाट  व बड़ी थ

गन्नौर में जीटी रोड चौक पर नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान करती एसीपी गीता फोगाट  व बड़ी थ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed