{"_id":"6a9886d48a36f7746b00d262","slug":"dairy-operator-returning-home-dies-after-car-collision-sonipat-news-c-197-1-snp1003-159864-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: घर लौट रहे डेयरी संचालक की कार से टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: घर लौट रहे डेयरी संचालक की कार से टक्कर, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। कुंडली स्थित रोडियो मॉल से दुकान बंद कर स्कूटी से घर लौट रहे डेयरी संचालक की कार की टक्कर से मौत हो गई। हादसा एक सितंबर की रात हुआ। कार चालक मौके से फरार हो गया। मृतक के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
टीडीआई कुंडली निवासी शिव ठक्कर ने बताया कि रोडियो मॉल में उनकी मां के नाम से अमृत डेयरी की दुकान है। दुकान की देखरेख उनके पिता अशोक करते थे। एक सितंबर की रात करीब 10 बजे अशोक दुकान बंद कर स्कूटी से टीडीआई स्थित घर के लिए निकले थे।
शिव के अनुसार रास्ते में गलत दिशा से आई कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में अशोक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। कार चालक मौके से फरार हो गया। परिजन उन्हें इलाज के लिए फोर्टिस अस्पताल, दिल्ली लेकर गए। उपचार के दौरान अशोक की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। बेटे की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। संवाद