फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Cyclothon will come today with the message of drug free Haryana

Sonipat News: नशा मुक्त हरियाणा का संदेश लेकर आज आएगी साइक्लोथॉन

Tue, 15 Apr 2025 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 15 Apr 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Cyclothon will come today with the message of drug free Haryana
फोटो 32: सोनीपत के गांव सिसाना में साइक्लोथॉन के स्वागत के लिए तैयारियों को अंतिम रूप देते मजदू - फोटो : संवाद
सोनीपत। ड्रग फ्री हरियाणा अभियान के तहत प्रदेशभर में चलाई जा रही साइक्लोथॉन (साइकिल यात्रा) 15 अप्रैल को सोनीपत जिले में पहुंचेगी। नशा मुक्ति का संदेश लेकर आ रही इस यात्रा के स्वागत के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि यह अभियान युवाओं को नशे से दूर रखने और शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

साइक्लोथॉन सबसे पहले रोहतक की ओर से गांव सिसाना में प्रवेश करेगी, जहां विधायक पवन खरखौदा इसका स्वागत करेंगे और हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके बाद यात्रा खरखौदा, झरोठ, कंवाली, तुर्कपुर, मण्डौरा, नाहरा, मल्हा माजरा, छतेहरा बहादुरपुर, ओपी जिंदल विश्वविद्यालय, सुभाष चौक सहित कई स्थानों से होते हुए पुलिस लाइन पहुंचेगी जहां रात्रि ठहराव होगा। 16 अप्रैल को विधायक निखिल मदान सुभाष स्टेडियम से साइक्लोथॉन को आगे रवाना करेंगे। यह यात्रा तिरंगा चौक, जीटी रोड होते हुए गन्नौर पहुंचेगी।
विज्ञापन


साइक्लोथान यात्रा बुधवार को पहुंचेगी गन्नौर
गन्नौर। ड्रग फ्री हरियाणा साइक्लोथान 2.0 यात्रा बुधवार को गन्नौर पहुंचेगी। तैयारियों को लेकर एसडीएम प्रवेश कादियान के निर्देश पर पुलिस, नगरपालिका, जनस्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने यात्रा के स्वागत की तैयारी पूरी कर ली है। एसडीएम प्रवेश कादियान ने बताया कि यात्रा मुरथल से शुरू होकर लड़सौली के सरकारी स्कूल पहुंचेगी। इसके बाद जीटी रोड होते हुए गन्नौर अड्डा, रेलवे रोड, देवीलाल चौक पहुंचेगी। यहां से यू-टर्न लेकर यात्रा सीसीएएस जैन गर्ल्स कालेज में पहुंचेगी जहां सोनीपत जिले में इस यात्रा का समापन होगा। इसके बाद यात्रा पानीपत जिले में प्रवेश करेगी। एसडीएम ने सभी विभागों को यात्रा का स्वागत करने के निर्देश दिए हैं।

फोटो 32: सोनीपत के गांव सिसाना में साइक्लोथॉन के स्वागत के लिए तैयारियों को अंतिम रूप देते मजदू

फोटो 32: सोनीपत के गांव सिसाना में साइक्लोथॉन के स्वागत के लिए तैयारियों को अंतिम रूप देते मजदू- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed