फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   CRPF Havildar battling cancer passes away; last rites performed with state honors.

Sonipat News: कैंसर से जूझ रहे सीआरपीएफ हवलदार की मौत, राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार

Wed, 02 Sep 2026 01:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
CRPF Havildar battling cancer passes away; last rites performed with state honors.
फोटो : कृष्ण सिंह का फाइल फोटो।
सोनीपत। कैंसर से जूझ रहे केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के हवलदार कृष्ण कुमार (56) का सोमवार रात निधन हो गया। करीब एक माह से दिल्ली के निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। सोमवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद परिजन उन्हें सोनीपत स्थित घर लेकर पहुंचे थे। देर रात अचानक तबीयत बिगड़ने पर उनका निधन हो गया। मंगलवार को गढ़ी ब्राह्मणान स्थित श्मशान घाट में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

कृष्ण कुमार मूल रूप से रोहतक जिले के गांव बोहर के रहने वाले थे और वर्तमान में परिवार के साथ सोनीपत के सरस्वती विहार में रह रहे थे। परिजनों के अनुसार, वह चार साल से कैंसर से पीड़ित थे। करीब एक माह पहले बवाना स्थित सीआरपीएफ कैंप में ड्यूटी के दौरान उन्हें लकवा मार गया था। इसके बाद से दिल्ली के निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था।
विज्ञापन

कृष्ण कुमार के निधन की सूचना मिलते ही परिवार, सहकर्मियों और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों ने बताया कि वह मिलनसार स्वभाव के थे और परिवार से उनका गहरा जुड़ाव था। वह अपने पीछे पत्नी ऊषा, पुत्र अमन, पुत्रवधू और पोते को छोड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed