फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Criminals will have to threaten me before traders: Dhull

अपराधियों को व्यापारियों से पहले मुझे देनी होगी धमकी : ढुल

Mon, 08 Jul 2024 04:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 08 Jul 2024 04:16 AM IST
विज्ञापन
Criminals will have to threaten me before traders: Dhull
फोटो 39- सोनीपत के गोहाना में बस अड्डे के पास पत्रकारों से बातचीत करते भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता
गोहाना। गोहाना में व्यापारियों को धमकी मिलने की अफवाह फैल रही है, जिसे दूर करने और गोहाना को भयमुक्त करने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। अब अपराधियों को व्यापारियों को धमकी देने से पहले मुझे धमकी देनी होगी। अपराधियों व व्यापारियों के बीच में मैं खड़ा हूं। यह बात भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व चेयरमैन हरियाणा सरकार कृष्ण ढुल ने पत्रकारों से बात करते हुए कही।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण ढुल ने कहा कि आठ महीने में गोहाना विधानसभा क्षेत्र में 56 करोड़ से अधिक के विकास कार्य हुए हैं। जिसमें 22 करोड़ रुपये की लागत से सड़क निर्माण, सामुदायिक केंद्रों, चौपाल के निर्माण व रिपेयर वर्क के कार्य, खेतों व फिरनी के रास्तों को पक्का करने के कार्य, 10 से अधिक गांव में खेल नर्सरियां, पार्क व व्यायामशाला, शमशान घाट के काम हुए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने गांव जुआ के 341 बीपीएल परिवारों को ही नहीं बल्कि प्रदेश के 7500 परिवारों को 20 साल से पेंडिंग प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया है। सरकार ने सरपंच की पुरानी मांगों को पूरा करने का कार्य किया है।
विज्ञापन

इस अवसर पर माजरी सरपंच कपिल, मोई सरपंच कृष्ण, बड़ौता सरपंच संदीप हुड्डा, सलीमपुर ट्राली सरपंच चंद्रहास, बोहला सरपंच राज सिंह, गंगेसर सरपंच प्रदीप, कासंडी सरपंच संदीप आर्य, हसनगढ़ पूर्व सरपंच सूबे सिंह, वजीरपुर सरपंच चांदराम व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed