फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Young man raped minor sister in Sonipat, she became five months pregnant

Haryana: रिश्ते किए तार-तार, बड़े भाई ने नाबालिग बहन से किया दुष्कर्म, हुई पांच माह की गर्भवती

Mon, 11 Nov 2024 04:59 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 11 Nov 2024 04:59 PM IST
सार

बेटी के गर्भवती होने पर परिजनों को पता लगा। मुरथल थाना में मुकदमा दर्ज कराया गया है। परिवार मूलरूप से यूपी के जिला इटावा के रहना है।

विज्ञापन
Young man raped minor sister in Sonipat, she became five months pregnant
अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रही बच्ची - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

सोनीपत में मुरथल थाना क्षेत्र में रिश्ते को तार-तार करने का मामला सामने आया है। युवक ने नाबालिग बहन से दुष्कर्म किया है। किशोरी पांच माह की गर्भवती हुई तो परिजनों को पता लगा। जिस पर मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


मूलरूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली महिला ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि वह परिवार सहित मुरथल थाना क्षेत्र में रहते हैं। उन्होंने बताया कि उनके पास दो बेटे व एक बेटी है। उनकी बेटी 15 साल की है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी के साथ उनके बड़े बेटे ने ही दुष्कर्म कर दिया।
विज्ञापन


जिससे उनकी बेटी गर्भवती हो गई। जब उन्हें मामले का पता लगा तो पुलिस को अवगत कराया। जिस पर पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम मामले में जांच कर रही है। पीड़िता के मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज करा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने अपने बेटे पर ही बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में गहनता से जांच कर सभी सबूत जुटाए जा रहे हैं। -इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, मुरथल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed