फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Vigilance team of Electricity Corporation went to give notice in Sonipat,

Sonipat: नोटिस देने गई बिजली निगम की विजिलेंस टीम से हाथापाई, आरोपी ने खुद के सिर में मारी चोट

Fri, 09 Jun 2023 11:31 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 09 Jun 2023 11:31 AM IST
सार

रोहतक से सिंचाई एवं बिजली निगम विजिलेंस की टीम खरखौदा निवासी सनवर को एक मामले में नोटिस देने आई थी। आरोप है कि सनवर ने टीम को घर के बाहर खड़ा देख अपने घर के अंदर जाकर खुद ही अपना सिर फोड़ लिया और टीम पर उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
Vigilance team of Electricity Corporation went to give notice in Sonipat,
सिविल लाइन थाना सोनीपत - फोटो : संवाद

विस्तार

सोनीपत के खरखौदा के मटिंडू मार्ग स्थित घर में नोटिस देने पहुंची बिजली निगम की विजिलेंस टीम के साथ हाथापाई करने के साथ ही पुलिसकर्मियों की वर्दी फाड़ दी। इतना ही नहीं आरोप है कि आरोपी ने अपना सिर फोडक़र पुलिसकर्मियों पर ही उस पर हमला करने का आरोप लगा दिया। इस दौरान आरोपी की मां ने भी टीम के कर्मचारियों के साथ झगड़ा कर पुलिसकर्मियों की वर्दी फाड़ी। मामले को लेकर विजिलेंस टीम की तरफ से खरखौदा थाने में मुकदमा कराया है।

विज्ञापन


पुलिसकर्मियों को दी झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी
वीरवार को रोहतक से सिंचाई एवं बिजली निगम विजिलेंस की टीम खरखौदा निवासी सनवर को एक मामले में नोटिस देने आई थी। आरोप है कि सनवर ने टीम को घर के बाहर खड़ा देख अपने घर के अंदर जाकर खुद ही अपना सिर फोड़ लिया और टीम पर उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया। इसी बीच आरोपी की मां भी मौके पर आ गई और दोनों ने मिलकर टीम में शामिल पुलिसकर्मियों की वर्दी फाड़ने के साथ ही उनके साथ मारपीट भी की।
विज्ञापन


बाद में युवक ने मां संग मिलकर की हाथापाई
वह दोबारा घर पर आने पर जान से मार देने की धमकी देकर दोनों आरोपी भाग निकले। विजिलेंस टीम की अगुवाई कर रहे एसआई सतीश ने खरखौदा थाने में मामले को लेकर शिकायत देते हुए मां-बेटे के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करवाया है। जिस पर खरखौदा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed