{"_id":"ad83f04bdfe2a7cff1e2c95cfd88e5fb","slug":"vehicle-full-of-buffallos-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे के बल पर पशु व्यापारी से छीनी भैंसों से भरी बोलेरो गाड़ी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचे के बल पर पशु व्यापारी से छीनी भैंसों से भरी बोलेरो गाड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
Updated Mon, 31 Aug 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के शनि मंदिर के नजदीक शनिवार देर रात बाइक सवार चार बदमाशों द्वारा तमंचे के बल पर पशु व्यापारियों से चार भैंसों से भरी बोलेरो गाड़ी को लूट लेने का मामला सामने आया है। सूचना पर पुलिस ने तुरंत लुटेरे आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
इसी बीच पीछा कर रही पुलिस के डर से भाग रहे बदमाशों की बोलेरो गाड़ी गांव सांदल खुर्द के पास पलट गई। जिससे एक भैंस भी चोटिल हो गई। बोलेरो पलटने के बाद बदमाश भाग निकले।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए रविवार देर शाम दो आरोपियों को काबू कर लिया। आरोपी गांव गांव महलाना निवासी अमित व बजाना निवासी सुरेश हैं। पुलिस ने आरोपियों की साथियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर निवासी गुलजार शनिवार रात को मोगा, पंजाब से बोलेरो गाड़ी में चार भैंस लेकर उत्तरप्रदेश जा रहे थे। जब वह शहर के शनि मंदिर के पास पहुंचे तो इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार चार युवकों ने तमंचा दिखाकर उन्हें और बोलेरो गाड़ी चालक को रुकवा लिया।
इसके बाद बदमाशों ने उन्हें नीचे उतार दिया और भैंसों सहित बोलेरो छीनकर फरार हो गए। गुलजार ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर ओल्ड चौकी पुलिस ने वीटी कराकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी।
उधर, पुलिस से बचकर भागने का प्रयास कर रहे बदमाशों द्वारा लूटी गई बोलेरो गांव सांदल खुर्द के नजदीक पलट गई। जिससे एक भैंस बुरी तरह से चोटिल हो गई। बाद में बदमाश गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। मामले की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। जिस पर गन्नौर पुलिस मौके पर पहुंची और सिटी थाना पुलिस को अवगत करवाया। सिटी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भैंस व वाहन को कब्जे में ले लिया।
पुलिस ने मामले की कार्रवाई करते हुए रविवार देर शाम दो आरोपियों अमित और सुरेश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी।