फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   thief, bank, cash, police, sonopat

मंडौरा के इलाहाबाद बैंक में सेंध लगाकर 81 हजार उड़ाए

Sun, 27 Nov 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोनीपत Updated Sun, 27 Nov 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
thief, bank, cash, police, sonopat
बैक में लगी खिड़की, जहां से घुसे बदमाश। जांच पड़ताल करते डीएसपी प्रदीप कुमार। - फोटो : sonipat
जिले के ग्रामीण एरिया में बैंक सुरक्षित नहीं हैं। पांच दिन में दूसरी वारदात अंजाम देते हुए चोर खरखौदा एरिया के गांव मंडौरा के इलाहाबाद बैंक में सेंध लगाकर 81 हजार 500 रुपये की नकदी निकालकर ले गए। गनीमत रही कि चोर बैंक की सेफ को नहीं खोल सके, जहां लाखों रुपये की नकदी रखी हुई थी। वहीं, जो नकदी चोरी हुई है उसका बैंक के पास कोई रिकार्ड नहीं है। इससे पहले खंड के ही गांव सैदपुर के ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स से 1 करोड़ 22 लाख 91 हजार रुपये निकाल कर ले गए थे, जिनका अभी तक कोई सुराग नहीं हैं। नोटबंदी के बीच न तो बैंक सुरक्षा को लेकर सतर्क हैं और न ही पुलिस वारदात रोकने में कामयाब हो पा रही है।
विज्ञापन


गांव निवासी प्रह्लाद ने पुलिस को बताया कि बैंक की ओर से गांव मंडौरा में ग्रामीण राजकुमार की बिल्डिंग किराए पर लेकर शाखा खोल रखी है। राजकुमार ने फोन करके सूचना दी कि बैंक की खिड़की टूटी हुई है। वे करीब 11 बजे पहुंचे तो अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। सैफ जहां पूरी तरह सुरक्षित थी, लेकिन 81 हजार एक बक्से में रखे थे, जो गायब मिले। मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही डीएसपी राहुल देव व थाना प्रभारी कर्मबीर मौके पर पहुंचे और बैंक का मुआयना किया। जांच में कैश रूम का ताला टूटा हुआ मिला। वहीं, सेफ खोलने की कोशिश नाकाम रही। इसके बाद बदमाश एक दराज को तोड़कर उसमें रखे 500 व 1000 के 81 हजार 500 रुपये लेकर फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


81 हजार का रिकार्ड नहीं, गड़बड़ी की आशंका
पुलिस जांच में पता चला है कि बैंक की ओर से जिस 81 हजार की नकदी की चोरी होने की शिकायत दी गई है, उसका बैंक में कोई रिकार्ड नहीं मिला है। रिकार्ड में दर्ज पूरी नकदी सेफ के अंदर सुरक्षित है। अब सवाल उठता है कि यह नकदी बैंक में कहां से आई। डीएसपी राहुल देव का कहना है कि बैंक को नोटिस देकर नकदी के बारे में पूछा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी हो चुका है प्रयास
इलाहाबाद बैंक में करीब छह महीने पहले भी चोरी की कोशिश की गई थी। बदमाशों ने खिड़की तोड़ कर बैंक के अंदर लगे एटीएम को निशाना बनाया था। हालांकि, चोरी करने में सफल नहीं हो सके थे। इसके बाद पुलिस ने बैंक प्रबंधक को उसकी खिड़की हटवाने की बात कही थी, लेकिन इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया गया और दूसरी वारदात हो गई।

10 दिन में तीसरी बड़ी वारदात 
जिले के खरखौदा एरिया में 10 दिन में तीन बड़ी वारदात हो चुकी हैं। खरखौदा के कुलदीप नगर में जहां परिवार पर हमला करके तीन लोगों की हत्या कर दी गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, सैदपुर में स्थित बैक में एक करोड़ 22 लाख की चोरी व गांव मडौरा में इलाहाबाद बैंक में 81 हजार की चोरी ने पुलिस के सुरक्षा दावों की पोल खोल दी है।


एसपी ने ली अधिकारियों की क्लास, गश्त बढ़ाने का फैसला
ग्रामीण एरिया में बैंकों की सुरक्षा को लेकर सीएम की रैली के बाद रोहतक के साथ सोनीपत का कार्यभार देख रहे एसपी राकेश आर्य ने लघु सचिवालय में पुलिस के आला अधिकारियों की मीटिंग ली। मीटिंग में शामिल डीएसपी राहुल देव, प्रदीप कुमार व मुकेश जागड़ व अन्य अधिकारियों को हिदायत दी कि बैंक अधिकारियों से संपर्क तक गश्त बढ़ाई जाए। जहां ज्यादा नकदी आती है, वहां विशेष ध्यान रखा जाए। थाना प्रभारी से लेकर गश्त टीम की जिम्मेदारी तय की जाए। साथ ही लापरवाह बैंक अधिकारियों को नोटिस दिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed