फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Stones were pelted on the policemen who stopped copying in the examination in Ghadwal village of Sonipat

सोनीपत: गांव घड़वाल में नकल कराने से रोकने वाले पुलिसकर्मियों पर किया पथराव, तीन घायल

Sat, 16 Apr 2022 12:03 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 16 Apr 2022 12:03 AM IST
सार

गोहाना क्षेत्र के गांव घड़वाल में परीक्षा खत्म होने के बाद वारदात को अंजाम दिया गया। घायल पुलिस कर्मचारियों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Stones were pelted on the policemen who stopped copying in the examination in Ghadwal village of Sonipat
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत के गोहाना क्षेत्र के गांव घड़वाल में बोर्ड परीक्षा के दौरान शुक्रवार को 12वीं कक्षा के पेपर में बाहरी तत्वों को पर्चियां फेंकने से रोकना पुलिसकर्मियों को भारी पड़ गया। पेपर खत्म होने के बाद शरारती तत्वों ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिससे तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए।

विज्ञापन


इस वारदात को गांव घड़वाल में बनाए गए परीक्षा केंद्र पर अंजाम दिया गया। पुलिस कर्मचारियों ने परीक्षा के दौरान नकल रोकने के लिए सख्ती की थी। पथराव में एक पुलिस कर्मचारी के सिर पर ईंट लगी है व दो अन्य को चोटें आई हैं। घायल पुलिस कर्मचारियों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन


हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं व 12वीं की परीक्षा के लिए गांव घड़वाल के राजकीय स्कूल में परीक्षा केंद्र बनाया गया है। शुक्रवार को 12वीं कक्षा का रसायन विज्ञान, लेखांकन व लोक प्रशासन विषय का पेपर था। दोपहर साढ़े बारह बजे से तीन बजे तक पेपर हुआ। परीक्षा केंद्र पर बाहरी हस्तक्षेप रोकने व नकल न होने देने के लिए बरोदा थाने से सिपाही मंजीत, एसपीओ सुरेश व होमगार्ड के जवान अजीत ड्यूटी दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कर्मचारियों ने परीक्षा के दौरान बाहरी हस्तक्षेप रोकने के लिए सख्ती बरती। परीक्षा खत्म होते ही बाहरी युवक केंद्र में घुसने लगे। पुलिस कर्मचारियों ने गेट पर ही उनको रोक दिया। इसके बाद कई शरारती तत्वों ने पुलिस कर्मचारियों पर पथराव शुरू कर दिया। पुलिसकर्मियों ने केंद्र के अंदर जाकर अपनी जान बचाई। शरारती तत्व वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पथराव में तीनों पुलिस कर्मचारी घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल मेें दाखिला करवाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed