{"_id":"64955a672d29d1898a0157cc","slug":"stir-in-sonepat-due-to-information-of-bomb-in-passenger-train-grp-passengers-were-taken-out-of-station-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: सवारी गाड़ी में बम की सूचना से मचा हड़कंप, जीआरपी ने यात्रियों को स्टेशन से बाहर किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Sonipat: सवारी गाड़ी में बम की सूचना से मचा हड़कंप, जीआरपी ने यात्रियों को स्टेशन से बाहर किया
Fri, 23 Jun 2023 02:25 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 23 Jun 2023 02:25 PM IST
सार
सवारी गाड़ी में बम की सूचना अज्ञात व्यक्ति ने जीआरपी हेडक्वार्टर के कंट्रोल रूम को दी। जिसके कारण आनन-फानन में पानीपत से रोहतक जाने वाली सवारी गाड़ी को गोहाना स्टेशन पर रोका गया। बम की अफवाह व मौके पर पुलिस बल को देखकर यात्रियों में दहशत फैल गई।
विज्ञापन
स्टेशन पर मौजूद यात्रियों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पानीपत से रोहतक जाने वाली सवारी गाड़ी में बम होने की सूचना मिलने पर हड़कंप मच गया। किसी अज्ञात व्यक्ति ने कंट्रोल रूम में फोन पर पानीपत से रोहतक जाने वाली सवारी गाड़ी में बम होने की जानकारी दी। जिससे पुलिस और आरपीएफ व जीआरपी कर्मी अलर्ट हो गए। गाड़ी को आनन-फानन गोहाना स्टेशन पर रोक दिया गया। गाड़ी को खाली करवाकर यात्रियों को स्टेशन से बाहर कर दिया गया। इसके बाद गाड़ी के हर डिब्बे की वीडियोग्राफी के साथ जांच की जा रही है। वहीं जींद से सोनीपत जाने वाली सवारी गाड़ी को भी रूकवा दिया गया।
विज्ञापन
जीआरपी कर्मियों ने जांच अभियान शुरू किया
शुक्रवार दोपहर 12 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने जीआरपी हैडक्वार्टर के कंट्रोल रूम में फोन पर सूचना दी कि पानीपत से रोहतक जाने वाली सवारी गाड़ी में बम है। गोहाना स्टेशन पर सवारी गाड़ी रोकने के बाद आरपीएफ व जीआरपी कर्मियों ने जांच अभियान शुरू किया और यात्रियों को गाड़ी से निकालकर स्टेशन के बाहर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने वीडियोग्राफी के साथ हर डिब्बे की जांच की
एसीपी सोमबीर सिंह देशवाल, शहर थाना प्रभारी नीरज कुमार, जीआरपी थाना प्रभारी राजबी व आरपीएफ थाना प्रभारी रामकुमार पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। सवारी गाड़ी को खाली करवाने के बाद पुलिस वीडियोग्राफी के साथ हर डिब्बे की जांच कर रही है। बम की जानकारी मिलने के बाद रेलवे की ओर से जींद से सोनीपत जाने वाली को भी रूकवा दिया गया है।
विज्ञापन
भारी पुलिस बल देखकर यात्रियों में बनी दहशत
गोहाना स्टेशन पर एकदम भारी पुलिस बल को देखकर और बम की जानकारी मिलने पर यात्रियों में दहशत बनी रही। गाड़ी को खाली करवाने के साथ स्टेशन परिसर पर मौजूद यात्रियों को भी बाहर भेज दिया गया। यात्री स्टेशन के बाहर परिसर से खिड़की पर खड़े होकर जांच अभियान को देखते रहे। वहीं पुलिस बल सवारी के हर डिब्बे की जांच में जुटा रहा।
स्थिति ठीक होने पर होगी अनाउंसमेंट
पुलिस ने सवारी गाड़ी को खाली करवाने के बाद यात्रियों को आश्वासन दिया कि स्थिति ठीक होने के बाद उन्हें ट्रेन चलने की जानकारी दी जाएगी। फिलहाल सवारी गाड़ी की जांच की जा रही है। वहीं थोड़ी देर बाद जींद से सोनीपत जाने वाली ट्रेन को भी रूकवाने की अनाउंसमेंट करवा दी गई।