फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sonipat: Two entrepreneurs were cheated of Rs 88.86 lakh by giving them the task of share market and promotion

Sonipat: शेयर मार्केट और प्रमोशन का टास्क देकर उद्यमी समेत दो से 88.86 लाख रुपये ठगे

Mon, 10 Jun 2024 12:31 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 10 Jun 2024 12:31 AM IST
सार

गन्नौर के उद्योगपति को शेयर मार्केट में रुपये लगा 40 से 50 फीसदी कमाई का झांसा दिया गया। आरोपी 80 लाख खाते से निकालने की एवज में अब भी 44 लाख रुपये मांगे जा रहे हैं। 33 दिन के अंदर पांच बैंक खातों में 17 बार में राशि जमा कराई गई है।

विज्ञापन
Sonipat: Two entrepreneurs were cheated of Rs 88.86 lakh by giving them the task of share market and promotion
Cyber Frauds - फोटो : Freepik

विस्तार

साइबर ठग लगातार लोगों को अपने झांसे में लेकर उनकी गाढ़ी कमाई को हड़प रहे हैं। ठग लोगों को मोटे मुनाफे का झांसा देकर ठगी का शिकार बना रहे हैं। साइबर ठगों ने गन्नौर के उद्योगपति को शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर 80 लाख रुपये व टीडीआई कुंडली के युवक को प्रमोशन का टास्क देकर 8.86 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ितों के बयान पर साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


गन्नौर निवासी राकेश कुमार ने साइबर थाना पुलिस को बताया कि 18 अप्रैल को उनके मोबाइल पर एक नंबर से व्हाट्सएप मैसेज आया था। मैासेज भेजने वाले ने अपना नाम एवलिन ग्रेसिया बताया था। उनसे शेयर मार्केट व शेयर ट्रेडिंग करने के लिए कहा गया। उसने अपनी कंपनी का नाम मल्टीनेशनल लज्जार्ड बताया था।
विज्ञापन


साथ ही बताया था कि उनकी कंपनी शेयर मार्केट में ट्रेडिंग कराती है। उन्होंने उनसे एक एप डाउनलोड करा दिया। उन्होंने उसके बाद उन्हें शेयर मार्केट में रुपये लगाने को कहा। इसके बाद एक अन्य नंबर से नीता तिविदी के नाम से मैसेज भेजा गयस। उसने उनका परिचय अपने प्रोफेसर बताकर किसी दीपक राज से कराया और उनका मोबाइल नंबर दिया। उन्हें बताया गया कि वह उन्हें ट्रेडिंग व आईपीओ की जानकारी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित का आरोप है कि उन्हें कहा गया कि रुपये लगाने पर 40 से 50 फीसदी का लाभ मिलेगा। आईपीओ में रुपये लगाने पर दो से तीन गुना होने का लालच दिया। उन्होंने सबसे पहले 19 अप्रैल को 10 हजार रुपये का निवेश किया। उसके बाद उन्हें वीआईपी व्हाट्सएप ग्रुप 5 फिस्ट ऑफ वेल्थ में जोड़ दिया। उसके बाद उनसे 80 लाख रुपये जमा करा लिए गए। बाद में जब रुपये निकालने लगे तो ठगी का पता लगा। उन्होंने साइबर थाना में शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया।

यूएस की कंपनी बनाकर झांसे में लिया, अब 44 लाख मांग रहे
पीड़ित उद्योगपति ने पुलिस को बताया है कि उन्हें बताया गया कि यह यूएस (संयुक्त राज्य अमेरिका) की कंपनी है। इसमें कोई खतरा नहीं है। जब वह रुपये निकालने गए तो एप बंद मिला। उसके बाद कस्टमर केयर पर संपर्क किया तो 44 लाख रुपये और जमा कराने की मांग की। उन्होंने रुपये नहीं दिए। तब उन्हें ठगी का पता लग सका। साइबर ठगों ने उनसे 19 अप्रैल से 21 मई तक 33 दिन के अंदर पांच बैंक खातों में 17 बार में राशि जमा कराई।

प्रमोशन के नाम पर झांसे में लेकर ठगी
कुंडली टीडीआई निवासी मयंक साइबर थाना पुलिस को बताया कि 31 मई को उनके मोबाइल पर एक नंबर से व्हाट्सएप मैसेज आया था। उन्हें रमी सर्किल व बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया का प्रमोशन का टास्क दिया गया। इसके एवज में मुनाफा कमाने का झांसा दिया गया था। उन्हें एक टेलीग्राम लिंक से जोड़ दिया गया। उन्होंने शुरुआत में उन्हें 320 रुपये, फिर 300 रुपये दिए गए। उसके बाद मोटा मुनाफा देने के लिए रुपये लगाने को कहा। उन्होंने एक हजार रुपये लगाए तो 1750 रुपये वापस कर दिए। उसके बाद 11 हजार लगाने पर 14,300 वापस दे दिए। उसके बाद उन्हें ऑफिशियल मेंबर बनाने का लालच देकर 1 से 3 जून तक उनसे नौ बार में 8,86,200 रुपये खाते में डलवा लिये। अब रुपये निकालने के नाम पर तीन लाख रुपये और मांगे जा रहे है। तब उन्हें ठगी का अहसास हुआ और पुलिस को शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया।

साइबर टीम की जांच में दुबई तक जुड़े मिले थे तार
शेयर मार्केट में रुपये लगाकर लोगों को झांसे में ठगी करने वालों के तार दुबई तक जुड़े मिले थे। सोनीपत के बड़ी क्षेत्र के उद्योगपति से भी पिछले दिनों 69.10 लाख की ठगी हुई थी। साइबर टीम ने पता लगाया था कि इस तरह की ठगी पहले गुरुग्राम व नोएडा से होती थी। वहां शिकंजा कसने पर नेपाल से गिरोह को चलाया जाने लगा और अब दुबई से चलाया जा रहा है। इसमें चीन के ठगों के जुड़े होने का इनपुट मिल चुका है।


साइबर ठग शेयर मार्केट के जरिए कंपनियों में निवेश का झांसा देकर ठगी कर रहे है। किसी तो इस तरह के लालच में नहीं आना चाहिए। किसी के साथ ठगी की कोई वारदात होती है तो तुरंत 1930 नंबर डायल कर सूचना दें। शेयर ट्रेडिंग डिमैट अकाउंट खुलवा कर ही करें। -रवींद्र कुमार, पुलिस प्रवक्ता सोनीपत

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed