फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat, rape in car

दसवीं की छात्रा का अपहरण कर कार में दुष्कर्म

Sun, 07 May 2017 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कुंडली।
अमर उजाला ब्यूरो कुंडली। Updated Sun, 07 May 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
कुंडली थाना के एक गांव की दसवीं की छात्रा का घर के बाहर से कार में अपहरण कर दुष्कर्म किया गया। छात्रा ने मामले से अपने परिजनों को अवगत कराया। इस पर पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने छात्रा के बयान पर आरोपी के खिलाफ अपहरण व दुष्कर्म का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

छात्रा ने बताया कि वह रात को अपने घर में पढ़ाई कर रही थी। इसी बीच उसे घर के बाहर गाड़ी का हार्न सुनाई दिया। उसे लगा कि उसके परिजन आए हैं। इसके चलते वह दरवाजा खोलकर बाहर चली गई। जब वह बाहर पहुंची तो कार सवार ने उसे जबरन कार में डाल लिया और मुंह बंद कर ले गया। उसने देखा कि कार सवार उनके पड़ोसी का रिश्तेदार आशीष उर्फ आशू था। आरोपी उसे सुनसान स्थान पर ले गया। आरोपी ने उसे व उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। बाद में आरोपी उसे कार से उतारकर फरार हो गया। छात्रा ने घर लौटकर उसके साथ हुई वारदात के बारे में परिजनों को जानकारी दी। परिजन शनिवार को उसे लेकर थाने में पहुंचे। लड़की ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने छात्रा के बयान पर दुष्कर्म, अपहरण व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


छात्रा ने कार में अपहरण कर दुष्कर्म करने की शिकायत दी है। मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-प्रदीप कुमार, कार्यकारी थाना प्रभारी, कुंडली थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed