{"_id":"586fe2514f1c1b076515a113","slug":"sonipat-raajpal-murder-case-5-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीनी विवाद में अपहरण के बाद की थी राजपाल की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीनी विवाद में अपहरण के बाद की थी राजपाल की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो, सोनीपत।
Updated Sat, 07 Jan 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
अपहरण व हत्या के मामले में मोहाना थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए आरोपी पुलिस टीम के साथ
- फोटो : sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव पिनाना निवासी पिनाना का अपहरण कर उसकी हत्या किए जाने के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने जमीनी विवाद में व्यक्ति का अपहरण करने के बाद उसकी हत्या की थी और बाद में शव को खुर्द-बुर्द करने के लिए ड्रेन नंबर आठ में डाल दिया था। शव के बरामद होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो पिता-पुत्र सहित पांच आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गए। गिरफ्तार आरोपियों ने अपनी पहचान गांव भावड़ निवासी बलजीत और उसके पुत्र मोहित, बलजीत के भांजे गांव गुडा निवासी अनिल कुमार व आहुलाना निवासी अजय और मूलरूप से कथूरा फिलहाल गौतम नगर गोहाना निवासी रवींद्र उर्फ पाला के रूप में दी है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर मामले में प्रयुक्त की गई कार को भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
18 दिसंबर को लापता हुआ था राजपाल
गांव पिनाना निवासी राजपाल 18 दिसंबर को संदिग्ध अवस्था में लापता हो गया था। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। जिस पर राजपाल के बेटे बिजेंद्र मामले की शिकायत मोहाना थाना पुलिस को दी थी। उसने गांव के ही सुखबीर, भावड़ निवासी बिजेंद्र, रणबीर व काला पर उसके पिता के अपहरण का शक जताया था। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर लिया था। इसी बीच 31 दिसंबर को ड्रेन नंबर-8 से गांव छपरा के पास बरोदा थाना पुलिस ने एक व्यक्ति का शव बरामद किया था। तीन जनवरी को पहचान राजपाल के रूप में हुई थी। पुलिस ने अपहरण के साथ हत्या व शव को खुर्द-बुर्द करने काम मामला दर्ज कर लिया था। मामले में कार्रवाई करते हुए मोहाना थाना प्रभारी वीरभान की टीम ने बलजीत, मोहित, अनिल, अजय व रवींद्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने राजपाल की हत्या करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उन्हें अदालत में पेश किया, जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
ऐसे दिया वारदात को अंजाम
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि घटना के दिन उनका राजपाल से झगड़ा हुआ था। इसमें बलजीत, मोहित व अनिल ने राजपाल के सिर में ईंट से हमला कर दिया था। हमले में राजपाल की मौत हो गई। इस पर उन्होंने अजय व रवींद्र को बुलाकर उनकी कार में शव को डाल लिया था। बाद में उन्होंने शव को खुर्द-बुर्द करने के लिए गांव छपरा के पास ड्रेन नंबर 8 में डाल दिया था। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उनका राजपाल के साथ जमीन को लेकर विवाद था। करीब डेढ़ दशक पहले राजपाल ने उनकी ढाई एकड़ जमीन को हथिया लिया था, जिसे लेकर ही उन्होंने वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
अपहरण व हत्या के मामले में पुलिस ने गहनता से जांच की तो पता लगा कि राजपाल के परिवार का भावड़ निवासी बलजीत से काफी पुराना झगड़ा चल रहा है। इसे लेकर सभी पहलुओं को खंगाला गया और मामले से पर्दा उठा दिया गया। वारदात में प्रयुक्त कार को बरामद कर लिया गया है।
वीरभान, मोहाना थाना प्रभारी