{"_id":"5787d7a54f1c1b0e7913f8dd","slug":"sonipat-news-hindi-news-raid-bijli","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाया वसूलने गए थे, चोरी से चलता मिला फार्म हाउस, 4.80 लाख का जुर्माना ठोका ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बकाया वसूलने गए थे, चोरी से चलता मिला फार्म हाउस, 4.80 लाख का जुर्माना ठोका
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Thu, 14 Jul 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
अवैध कनेक्शन काटता लाइनमैन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम बिजली चोरो और बकाएदारों पर लगातार शिकंजा कसता जा रहा है। इसी कड़ी के तहत निगम के एसडीओ आदर्श कुमार बुधवार को टीम के साथ नेशनल हाईवे एक पर स्थित बिगजोश रीयल एस्टेट पर अपना बकाया बिजली बिल लेने गए थे। जब टीम वहां पहुंची तो उन्होंने देखा कि कंपनी का पूरा फार्म बिजली चोरी करके चल रहा था। इस पर एसडीओ और उनकी टीम ने चोरी का केस बनाकर उन पर करीब 4,79,145 रुपये का जुर्माना लगा दिया।
एसडीओ ने बताया कि उक्त एस्टेट विभाग का डिफाल्टर भी है। उस पर निगम का 9 लाख 13 हजार 792 रुपये का बिल बकाया है। बार-बार कहने के बाद भी उन्होंने पैसा जमा नहीं कराया। इसी को वसूलने के लिए उनकी टीम गई थी। उन्होंने बताया कि अब कंपनी की तरफ 13 लाख 92 हजार 937 रुपये हो गए हैं। इस संबंध में कंपनी को नोटिस भी जारी किया गया है।