फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat news, hindi news, monkey, boy

बंदरों के डर से छत से कूदा बालक

Thu, 23 Jun 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Thu, 23 Jun 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
sonipat news, hindi news, monkey, boy
बंदरों से बचने के लिए छत से कूदा शुभम, पैर टूटने पर प्लास्टर करवाए हुए अपनी दादी के साथ। - फोटो : bureau
बुधवार को खरखौदा वार्ड-3 निवासी 10 वर्षीय एक बच्चा बंदरों के डर के चलते छत से कूद गया। इससे उसका पैर टूट गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

शहर में बंदरों का आतंक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। आयेदिन बंदरों के काटे जाने की बातें सामने आती रहती हैं। बीते वर्ष नगरपालिका ने कुछ बंदरों को पकड़वाया था, लेकिन अब फिर से शहर में बंदरों की संख्या में इजाफा हो जाने से शहरवासी परेशान हैं। बुधवार को वार्ड-3 निवासी शुभम अपने घर की छत पर खेल रहा था। इसी दौरान बंदरों के झुंड ने उसे घेर लिया। बंदरों से बचने के लिए शुभम ने जल्दबाजी में छत से छलांग लगा दी। जिसके चलते उसका पैर टूट गया। परिजनों का कहना है कि आज बंदरों के आतंक के चलते उनके बेटे की जान पर बन आई। नगरपालिका को शहर में आवारा घूमते बंदरों पर लगाम लगानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed