{"_id":"579a54ed4f1c1bec6a21f287","slug":"sonipat-news-hindi-news-killing-beer-bottle","type":"story","status":"publish","title_hn":"बियर की बोतल मारकर टैक्सी चालक की हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बियर की बोतल मारकर टैक्सी चालक की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Fri, 29 Jul 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंडली गांव के पास खेतों में पुलिस ने टैक्सी चालक का शव बरामद किया है। चालक की बियर की बोतल से सिर, चेहरे व गर्दन पर वार कर हत्या की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस को उसकी टैक्सी भी नहीं मिली है। फिलहाल पुलिस उसके साथ लूटपाट की घटना से भी इंकार नहीं कर रही है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गुरुवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि गांव कुंडली के पास खेतों में एक युवक का शव पड़ा है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की तो शव की शिनाख्त दिल्ली के नरेला स्थित पाना मामूरपुर निवासी सोनू उर्फ प्रदीप (29) के रूप में हुई है। सोनू की हत्या सिर, गर्दन और चेहरे पर बोतल से वार करके की गई थी। पुलिस ने शव के पास ही टूटी बियर की बोतल बरामद कर ली है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने परिजनों के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। परिजनों ने बताया कि युवक कल टैक्सी लेकर घर से निकला था। उसके बाद वह वापस नहीं लौटा। वहीं युवक का हत्या कर फेंका गया शव मिलने से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने हत्यारे की तलाश के लिए प्रयास शुरू कर दिया है।
टैक्सी का नहीं लगा सुराग
पुलिस को अभी तक सोनू की टैक्सी का कोई सुराग नहीं लगा है। उसने कुछ माह पहले ही टैक्सी खरीदी थी। जिसके बाद टैक्सी चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। सोनू की टैक्सी नहीं मिलने से पुलिस इस मामले में लूटपाट के आशंका से भी देख रही है। पुलिस ने टैक्सी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
युवक की हत्या की गई है। मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के हाथ कई अहम सुराग लगे हैं। जल्द ही खुलासा होगा।
-संदीप कुमार, कुंडली थाना प्रभारी