{"_id":"571e58d24f1c1b3a64a918a1","slug":"sonipat-news-hindi-news-forgery-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे में टीटी लगवाने के नाम पर ठगी का मामला\t ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे में टीटी लगवाने के नाम पर ठगी का मामला
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Mon, 25 Apr 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना मुरथल पुलिस ने ओला कैब में सवार युवक के अपहरण करने के मामले में आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी दीपक निवासी गांव भटगांव, दिवान, दिनेश निवासी गांव घुमनहेड़ा, दिल्ली, नीरज व राहुल निवासी सेक्टर-12 सोनीपत, राजेंद्र निवासी नजफगढ़, दिल्ली, अभिषेक निवासी सफियाबाद नरेला दिल्ली, बबलू निवासी रोशनपुरा, नजफगढ़, दिल्ली हैं। उनको अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
रविवार को वशु निवासी रिठाला, दिल्ली ने थाना मुरथल में शिकायत दी थी कि 8/10 अज्ञात व्यक्तियों ने ओला कैब में सवार किशन निवासी रोहणी, दिल्ली का मुरथल चौक जीटी रोड से अपहरण कर लिया है। इस पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ थाना मुरथल में मामला दर्ज किया गया। डीएसपी राहुल देव के नेतृत्व में थाना मुरथल टीम ने सर्च अभियान चलाया। टीम ने कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त उक्त आठों आरोपियों को रविवार को गांव भटगांव से काबू कर लिया। उन्होंने अपहृत युवक को गांव भठगांव के खेतों में स्थित एक कमरे में बंधक बनाया हुआ था।
आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में यह स्वीकार किया कि किशन निवासी रोहणी ने दीपक निवासी भटगांव से रेलवे में टीटी लगवाने के लिए 4 लाख 65 हजार रुपये लिए थे। वारदात में प्रयुक्त तीन गाड़ियां भी गांव भटगांव से बरामद कर ली गई हैं।