फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat news, hindi news, crime, relation

शराब पीकर आने से रोका तो कर दी नाना की हत्या

Wed, 11 May 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Wed, 11 May 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
शहर के आर्यनगर में रिश्तों पर नशा हावी हो गया। शराब पीकर घर आए दोहते हंसराज को नाना ओमप्रकाश ने नशा न करने की हिदायत दी। गुस्से में आकर हंसराज ने नाना पर डंडे से वार कर दिया। गंभीर हालत में उसे खानपुर मेडिकल कालेज ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने नानी संतरा के बयान पर हंसराज के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी हंसराज रोहतक जिले के गांव खरावड़ का रहने वाला है।
विज्ञापन


सिटी थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि आर्य नगर निवासी 60 वर्षीय ओमप्रकाश मूलरूप से लाठ गांव का रहने वाला है। फिलहाल वह अपनी पत्नी संतरा देवी के साथ आर्यनगर कालोनी में रह रहा था। संतरा देवी ने बताया कि उसकी एक बेटी रोहतक के खरावड़ गांव में शादीशुदा है, जिसका बेटा 20 वर्षीय हंसराज शराब पीने का आदी है। मंगलवार रात को वह शराब पीकर घर आया। इस बात से उसके नाना नाराज हो गए और हंसराज को डांटने लगे। कहा कि, नशा करने वाले दोस्तों की संगत छोड़ दे। साथ ही शराब पीकर उसके घर नहीं आएं। इस बात से नाराज होकर हंसराज ने डंड उठाया और नाना के की छाती पर वार कर दिया। इसे नाना ओमप्रकाश की हालत बिगड़ गई। तत्काल उसे खानपुर ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। साथ ही दोहते हंसराज के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी धरपकड़ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed