{"_id":"5766e96f4f1c1bdd5a11bd8c","slug":"sonipat-news-hindi-news-crime-killing-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथ में खून से सना चाकू लेकर पहुंचा थाने, बोला, पत्नी नहीं सुनती थी, कर दी हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाथ में खून से सना चाकू लेकर पहुंचा थाने, बोला, पत्नी नहीं सुनती थी, कर दी हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Mon, 20 Jun 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
knife
एक दिन पहले खेड़ी गुज्जर रोड पर गांधीनगर कॉलोनी स्थित मकान में महिला की हत्या की दी गई थी। वारदात के बाद से महिला का पति गायब था। हालांकि रविवार को जब पुलिस ने इस मामले का खुलासा किया तो पता चला कि अनिल पत्नी रेनू की हत्या करने के बाद स्वयं थाने आया और बोला, पत्नी उसकी बात नहीं सुनती थी, इसलिए हत्या कर दी। पुलिस ने महिला के भाई जुलाना निवासी गगनदीप की शिकायत पर आरोपी अनिल सहित पांच लोगों पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। साथ में आरोपी पति अनिल को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में मृतका रेनू के भाई जींद के जुलाना शहर निवासी गगनदीप ने बताया कि सात वर्ष पहले उसकी बहन का विवाह अनिल के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही सुसराल वाले रेनू पर अत्याचार करते आ रहे थे। इससे तंग आकर उन्होंने सुसराल वालों को समझाने के लिए कई बार पंचायत भी की, लेकिन रेनू के सुसराल वाले लगातार उसे तंग करते रहे। शनिवार को पति अनिल ने अपने भाई आनंद, सूंडा, सुशील और बहन बबली के साथ मिल कर उसकी बहन रेनू की हत्या कर दी। पुलिस ने परिजनों के बयान पर देर रात उक्त सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई।
पेट और गले पर किए गए थे चाकू से वार
हत्या के तुरंत बाद ही आरोपी अनिल गन्नौर थाने में पहुंच गया। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार अनिल के हाथों व कपड़ों पर खून लगा हुआ था और उसके हाथ में खून से सना चाकू भी था। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर अनिल ने कबूल किया कि वह अपनी पत्नी रेनू की हत्या करके आया है। इस पर पुलिस तुरंत घटनास्थल खेड़ी गुज्जर रोड पर गांधी नगर कॉलोनी स्थित उसके मकान में पहुंची और अंदर एक कमरे से रेनू का शव बरामद किया। पुलिस का कहना है कि रेनू के पेट व गले पर चाकू से वार किया गया है। वहीं आरोपी अनिल ने बताया कि उसकी पत्नी उसकी नहीं सुनती थी। शनिवार को इसी बात को लेकर उनका झगड़ा हो गया और उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी।
विज्ञापन
शव मायके वालों को सौंपा
पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद सौंपा मायके वालों को शव पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सोनीपत के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद मृतका के मायके वालों को सौंप दिया। जांच अधिकारी रोहताश कुमार ने कार्यवाही करते घटना के उक्त आरोपी अनिल उर्फ लीला को घटना मे प्रयुक्त चाकू सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।