{"_id":"578d25434f1c1b566ec4b458","slug":"sonipat-news-hindi-news-crime-children","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बच्चों की हत्या के बाद पत्नी को फंदे पर लटकाया और कर ली खुदकुशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो बच्चों की हत्या के बाद पत्नी को फंदे पर लटकाया और कर ली खुदकुशी
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Tue, 19 Jul 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
मौके प र जुटी भीड़
- फोटो : bureau
गांव खेवड़ा में रविवार रात एक व्यक्ति ने घरेलु कलह के चलते अपने दो मासूम बच्चों की पटक-पटक कर हत्या करने के बाद पत्नी को फंदे से लटकाकर मौत के घाट उतार दिया और बाद में उसने भी फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना का पता सोमवार सुबह तब चला जब बच्चों को लेने स्कूल की गाड़ी आई और हॉर्न बजाया। किसी के घर से बाहर नहीं आने पर पड़ोसी ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन नहीं खुलने पर दरवाजे की कुंडी तोड़कर घर में घुसा। अंदर दो बच्चों और दंपति के शव देखकर उसने परिजनों व पुलिस को सूचना दी। दोपहर बाद शवों को पोस्टमार्टम के परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार मुकेश (40) अपनी पत्नी प्रीति (28), बेटे निहाल (7), हिमांशी (5) के साथ गांव खेवड़ा में रहता था। रविवार रात वह परिवार सहित सोया था, लेकिन सोमवार सुबह कोई घर से बाहर ही नहीं आया। दूध वाला भी दूध रखकर चला गया। बच्चों के स्कूल की गाड़ी आई तो हॉर्न बजया, जब कोई नहीं आय तो एक पड़ोसी ने दरवाजा खटखटाया। इसके बाद भी कोई हरकत नहीं हुई तो पड़ोसी दरवाजे की कुंडी तोड़कर अंदर घुसा। उसने देखा कि कमरे में निहाल और हिमांशी का शव फर्श पर पड़ा था। प्रीति के पैरों को बांधकर फंदे पर लटकाया गया था और मुकेश का शव भी फंदे से लटक रहा था। इस घटना की सूचना मुकेश के परिजनों और पुलिस को दी गई। पुलिस ने प्रीति के पिता सुदेश की शिकायत के आधार पर मुकेश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
छह माह पहले साली से हुई थी दूसरी शादी
मुकेश की पहली शादी रोहतक के चीड़ीचांदी गांव में ज्योति से हुई थी, लेकिन डेढ़ वर्ष पहले उसकी कैंसर से मौत हो गई। इसके एक साल बाद गत मार्च में उसने अपनी साली प्रीति से शादी की थी। निहाल और हिमांशी ज्योति के बच्चे थे। बताया जा रहा है कि मुकेश शराब पीने का आदी था और प्रीति से उसका अक्सर झगड़ा होता था।