{"_id":"5765916e4f1c1b103211be1c","slug":"sonipat-news-hindi-news-crime-arrest-arms","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो साल से फरार हत्या का आरोपी अवैध हथियार सहित गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो साल से फरार हत्या का आरोपी अवैध हथियार सहित गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Sat, 18 Jun 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
आरोपी को गिरफ्त में लिए हुए पुलिसकर्मी
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की एसआईटी शाखा पुलिस ने दो साल से हत्या के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार जोगेंद्र गांव मुंडलाना का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है।
एसआईटी शाखा इंचार्ज पीएसआई योगी ने बताया कि 2014 में रमेश उर्फ काला, उषा निवासी खानपुर कलां और जोगिंद्र निवासी मुंडलाना ने कृष्ण उर्फ पैंडा निवासी जौली की प्रेम प्रसंग के चलते अपहरण कर हत्या कर दी थी और उसके शव को भाखड़ा नहर में फेंक दिया था। घटना के दो साल बाद भी कृष्ण का शव नहीं मिला है। इस मामले में रमेश व उषा को पुलिस ने घटना के कुछ ही दिन बाद गिरफ्तार कर लिया था। वहीं जोगेंद्र घटना के बाद फरार चल रहा था। योगी ने बताया कि शनिवार को उन्हें सूचना मिली थी कि एक आरोपी गांव सैनीपुरा के पास आने वाला है। इसी सूचना पर पुलिस ने गांव सैनीपुरा के पास टैम्प लगा दी। जहां गांव सिरसाढ़ मोड़ के पास जोगेंद्र निवासी मुंडलाना को एक देसी पिस्तौल व दो जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया। यह आरोपी पहले भी गिरोहबंदी और दुष्कर्म के मामले में शामिल रहा है। आरोपी को रविवार अदालत में पेश किया जाएगा। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस टीम में हवलदार शैलेंद्र, दलबीर, अनूप, सिपाही मनोज व नरेंद्र मौजूद थे।