{"_id":"571fb8f24f1c1b6907a91a14","slug":"sonipat-news-hindi-news-crime-acid","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रोडक्शन वारंट पर लाए दो आरोपी, दो दिन के रिमांड पर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रोडक्शन वारंट पर लाए दो आरोपी, दो दिन के रिमांड पर
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Wed, 27 Apr 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-13 स्थित मकान में कोमल नाम की युवती के साथ मारपीट करने तथा कई जगहों पर चोरी करने के मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से दो को पुलिस ने मंगलवार को प्रोडक्शन वारंट पर हासिल कर लिया। सिक्का कॉलोनी चौकी पुलिस ने आरोपियों को मंगलवार को ही अदालत से दो दिन का रिमांड भी हासिल किया है। हालांकि इनका तीसरा साथी सोमवार से ही तीन दिन के रिमांड पर है। पुलिस ने इनसे एक लैपटॉप और सोने की चेन बरामद करते हुए एक और वारदात का खुलासा किया है।
पांच आरोपी किए थे काबू
थाना सिविल लाइन पुलिस ने 20 अप्रैल को पांच आरोपियों को काबू किया गया था। इसमें विकास उर्फ चिकना, जगदीश उर्फ नारा, बिंदन उर्फ जूददी निवासी जनता कॉलोनी, सुनील उर्फ टोटा निवासी कबीरपुर, चौरवा उर्फ चोटू उर्फ साहिल निवासी सेक्टर-12 सोनीपत शामिल थे। इन्होंने सेक्टर-14, जनता कॉलोनी में चोरी तथा सेक्टर-23 में एटीएम उखाड़ने की कोशिश की वारदात कबूली थी। हालांकि तफ्तीश में बिंदन और चौरवा ने रंजन के साथ मिलकर सेक्टर-13 में युवती पर हमला करने की वारदात भी कबूली थी। रंजन फरार था, जिसे पुलिस ने रविवार देर शाम काबू किया। रंजन को सोमवार को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया गया था। न्यायिक हिरासत में चल रहे बिंदन और चौरवा को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।
एक वारदात का खुलासा, बरामदगी भी हुई
पुलिस ने बिंदन, चौरवा तथा रंजन की निशानदेही पर एक लैपटॉप और सोने की चेन बरामद की है। जो इन्होंने सेक्टर-13 में ही कोमल के साथ मारपीट से चार दिन पहले चोरी की थी। इसके अलावा तीनों ने सेक्टर-12 में से लैपटॉप और टोटियां चोरी करने की वारदात भी कबूल की है। पुलिस सूत्रों की मानें तो अभी कई और वारदातों का खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन
कोमल बोली, अकेली हूं मैं, क्या करूं
सेक्टर-13 में मारपीट के बाद बुरी तरह से घायल कोमल का दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा है। रविवार को ऑपरेशन के बाद कोमल को आईसीयू से अब वार्ड में शिफ्ट किया गया है। मंगलवार को उसके स्पा सेंटर का पूरा स्टाफ कोमल से मिलने पहुंचा। इस दौरान सबकी आवाज सुनकर कोमल रोने लगी थी। कोमल की देखभाल कर रहे विकास गोयल ने बताया कि कोमल बार-बार यही कह रही थी कि आंखें ठीक नहीं हुई तो वह क्या करेगी, वैसे भी वह तो अकेली है। विकास ने बताया कि सूजन कम होने के बाद अब कोमल अच्छी तरह से बोल रही है। हालांकि आंखों के बारे में अभी डॉक्टरों ने कुछ नहीं बताया। अभी पट्टी खोलने में तीन-चार दिन और लगेंगे।