फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat news, hindi news, bijli, office

बीईओ कार्यालय में बिजली निगम का छापा, चोरी पकड़ी

Sat, 23 Jul 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Sat, 23 Jul 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
sonipat news, hindi news, bijli, office
छापामार कार्रवाई करने शिक्षा विभाग के कार्यालय पहुंची विद्युत निगम की टीम। - फोटो : bureau
विद्यार्थियों को शिक्षित करने व ईमानदारी की नसीहत देने वाला शिक्षा विभाग खुद ही सरकार को चूना लगा रहा है। खंड शिक्षा विभाग कार्यालय विद्युत का बिल तो चुका नहीं रहा और अब बिजली के तार डायरेक्ट जोड़कर सरकारी आदेशों की धज्जियां उड़ा रहा है। इस बारे में विद्युत निगम के अधिकारी कई बार खंड शिक्षा अधिकार उर्मिल ग्रेवाल व खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी विद्योत्मा देवी से बिजली का बिल भरने के लिए और बिजली चोरी न करने के लिए आग्रह करता रहा, लेकिन दोनों अधिकारियों के कानो में जूं नहीं रेंगी। इस पर  शुक्रवार को विद्युत निगम के एसडीओ आदर्श कुमार की टीम ने खंड शिक्षा अधिकारी व खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय पर छापा मारा। इस दौरान दोनो ही कार्यालयों में बिजली चोरी से चलती पाई गई।
विज्ञापन

एसडीओ ने बताया कि शिक्षा विभाग ने पहले भी बिजली का बिल 73 हजार रुपये जमा नहीं कराया था जिसके चलते निगम ने दोनो कार्यालयों के बिजली के कनेक्षन काट दिए थे। उन्होंने बताया कि उसके बाद दोनों ही कार्यालयों ने बिजली का बकाया बिल जमा करवाने की बजाय डायरेक्ट जोड़ कर बिजली को चलाना शुरू कर दिया। एसडीओ ने बताया कि आज विभाग के कार्यालय पर छापा मारा गया तो दोनो ही जगह बिजली डायरेक्ट चलती पाई गई। उन्होंने बताया कि सभी उपकरणों का हिसाब लगाया जा रहा है और जितना किलोवाट लोड होगा उसी हिसाब से उन पर जुर्माना किया जाएगा।
विज्ञापन


तीन जगहों पर की छापामारी
विद्युत निगम की टीम ने शिक्षा विभाग में छापा मारने के अलावा तीन अन्य जगहों पर भी छापामारी कर बिजली चोरी को पकड़ा। जेई नरेश कुमार ने बताया कि टीम ने रेलवे रोड पर एक व गांधी नगर में दो उपभोक्ताओं को डायरेक्ट बिजली चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। फिलहाल बिजली का लोड चैक किया जा रहा है, लोड के आधार पर ही जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed