{"_id":"571e555c4f1c1b443ea91676","slug":"sonipat-news-hindi-news-attack-girl-spa","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोमल की आंखों का हुआ ऑपरेशन, मुख्य आरोपी भी काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोमल की आंखों का हुआ ऑपरेशन, मुख्य आरोपी भी काबू
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Mon, 25 Apr 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-13 में लूटपाट के इरादे से घुसने के बाद युवती के साथ मारपीट करने के मामले में पुसिल ने मुख्य आरोपी को काबू कर लिया है। सोमवार को उसे अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। आरोपी की पहचान बिहार के खंगड़िया जिले के गांव थिथा निवासी रंजन के रूप में हुई है, जो फिलहाल सोनीपत शहर की सिक्का कालोनी में रहता था। वहीं, सोमवार को ही कोमल की दोनों आंखों का ऑपरेशन किया गया। दोपहर बाद कोमल को ऑपरेशन थियेटर से आईसीयू में भर्ती किया गया था।
बता दें कि गत सप्ताह शनिवार की रात को सेक्टर में रहने वाले नीलम के घर में तीन युवक घुस गए थे। लूटपाट के इरादे से घुसे युवकों ने कोमल पर हमला कर दिया था। इस हमले में कोमल गंभीर रूप से घायल हो गई थी। रविवार को उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के डॉक्टर की लापरवाही की वजह से कोमल को एसिड अटैक का मरीज बता दिया गया था। इसी वजह से मामले ने बहुत तूल पकड़ा था।
चोरी के आरोप में किए थे काबू, सॉल्व हुआ युवती का मामला
पुलिस ने विकास उर्फ चिकना, जगदीश उर्फ नारा, बिन्दर उर्फ जूददी निवासी जनता कालोनी, सुनील उर्फ टौटा निवासी कबीरपुर व चौखा उर्फ चोटू उर्फ साहिल निवासी सेक्टर-12 शहर सोनीपत को महाराणा प्रताप चौक से गिरफ्तार किया था। इन्होंने जनता कॉलोनी, सेक्टर-14 स्थित मकानों में चोरी तथा सेक्टर-23 स्थित एटीएम तोड़ने के प्रयास की वारदात कबूली थी। बाद में इनमें से बिंदर और साहिल ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर सेक्टर-13 में कोमल के साथ मारपीट की वारदात भी कबूली थी। अब पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी रंजन को गिरफ्तार किया है।