फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat news, hindi news, accident, three dead

कैंटर ने मारी दो बाइकों को टक्कर, मामा-भांजे सहित तीन की मौत

Tue, 14 Jun 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Tue, 14 Jun 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
sonipat news, hindi news, accident, three dead
पीजीआई खानपुर में कार्रवाई करती पुलिस। - फोटो : bureau
रविवार रात गन्नौर-पुगथला सड़क मार्ग पर सरढाना पावर हाउस के निकट लापरवाह कैंटर चालक की चपेट में आने से बाइक सवार मामा-भांजे सहित तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक महिला और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घायलों को इलाज के लिए खानपुर पीजीआई में भर्ती कराया और मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। हादसे के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शी चांद सिंह की शिकायत पर अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव गढ़ी केसरी निवासी नितिन अपने भांजे राजू के साथ जागरण में बतौर ढोल वादक के रूप में काम करता था। रविवार रात को नितिन और राजू एक बाइक से गोहाना कीर्तन में जा रहे थे। जब वे गांव खुबडू से आगे सरढाना पावर हाउस के निकट पहुंचे तो पीछे से तेज गति से आ रहे एक कैंटर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वे सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। इतना ही नहीं कैंटर ने सामने से आ रही एक अन्य बाइक को भी अपनी चपेट में ले लिया। जिससे बाइक सवार गांव नाहरा निवासी रवींद्र, उसकी बहन सोनिया और उसके दो बच्चे भी घायल हो गए। कैंटर चालक हादसे के तुरंत बाद मौके से फरार हो गया। इस बीच राहगीरों ने तुरंत घायलों को अपने स्तर पर एंबुलेंस बुलवाकर खानपुर पीजीआई में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने नितिन, राजू और रवींद्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं सोनिया और उसके दो बच्चों की गंभीर अवस्था को देखते हुए उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।
विज्ञापन


गढ़ी केसरी में पसरा मातम
मामा-भांजे की मौत के बाद गढ़ी केसरी में मातम पसरा गया है। नितिन और राजू की मौत के बाद उनके परिजन सकते में हैं। राजू के दो बच्चों के सिर से पिता का साया सदा के लिए उठ गया है। सगे संबंधी, रिश्तेदार व पड़ोसी परिजनों को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं। उनके परिजन उस घड़ी को कोस रहे हैं जब वे बाइक से गोहाना के लिए निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपनी बहन को लेने गया था रवींद्र
हादसे का शिकार हुआ नाहरा गांव का रवींद्र गर्मी की छुट्टी होने से अपनी बहन सोनिया को लेने उसकी सुसराल जींद जिले के मोहाना सिंघाना गांव गया था। जब वह बहन और उसके दो बच्चों के साथ वापस नाहरा गांव आ रहा था तो रास्ते में काल ने उसे अपना ग्रास बना लिया। वहीं सोनिया और उसके बच्चे भी हादसे में गंभीर रूप से घायल हैं।


क्या कह रही है पुलिस
खुबडू चौकी प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि सूचना के बाद मौके पर पुलिस के पहुंचने से पहले राहगीरों ने घायलों को खानपुर पीजीआई में भर्ती करा दिया था। हालांकि डाक्टरों ने तीनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शी चांद सिंह की शिकायत पर कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed