{"_id":"575b0e044f1c1b520a9c5cb1","slug":"sonipat-news-hindi-news-accident-dahiya-khap","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहिया चौबीसी के प्रधान के बेटे सहित दो की मौत, छह घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहिया चौबीसी के प्रधान के बेटे सहित दो की मौत, छह घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Sat, 11 Jun 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
सिविल अस्पताल के डेड हाउस के बाहर परिजनों के बयान दर्ज करती पुलिस।
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़ी बिंदरौली गांव के पास शुक्रवार दोपहर बाद दो कारों की टक्कर में दहिया चौबीसी के प्रधान और इनेलो नेता रमेश कुमार के बेटे विकास और उसके दोस्त मुकेश की मौत हो गई, जबकि छह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर इनेलो नेता व पुलिस मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों को सांत्वना दी।
पुलिस के मुताबिक रमेश गांव नाहरा के पूर्व सरपंच हैं। उनका बेटा विकास दोपहर बाद अपने दोस्तों के साथ ऑल्टो कार से सोनीपत आ रहा था। रास्ते में जब गढ़ी-बिदरौली गांव के पास पहुंचे तो सामने से आ रही स्विफ्ट कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑल्टो कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार विकास और उसके दोस्त मुकेश ने जहां मौके पर ही दम तोड़ दिया, वहीं घायल जयदेव को निजी अस्पताल में ले जाया गया, जबकि स्विफ्ट कार में भी पांच लोग सवार थे। उन्हें कितनी चोटें आई और कहां भर्ती कराया गया है, यह पता नहीं लग सका।
शादीशुदा था विकास, दो बच्चे भी हैं
सड़क हादसे में गांव नाहरा के पूर्व सरपंच के बेटे और उसके दोस्त की मौत की खबर जैसे ही पूरे गांव में फैली तो शोक का माहौल हो गया। विकास शादीशुदा था और उसके दो बच्चे भी हैं। हादसे की सूचना पाकर इनेलो जिलाध्यक्ष पद्म सिंह दहिया और अन्य इनेलो नेता सिविल अस्पताल पहुंचे और पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।
विज्ञापन
सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हुई है, जबकि छह घायल हो गए। एक घायल निजी अस्पताल में भर्ती है, लेकिन दूसरी कार में सवार पांच युवक कहां के रहने वाले हैं और कहां दाखिल हैं, अभी पता नहीं लग सका है।
-संदीप कुमार, एसएचओ कुंडली