फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat, murder, fir

ईंट और तेजधार हथियार से हमला कर युवक की हत्या

Thu, 29 Dec 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत Updated Thu, 29 Dec 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
गांव हरसाना के पास कंडम बिल्डिंग में एक युवक की ईंट और तेजधार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। सुबह युवक का शव मिलने की सूचना पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने शव देखकर मामले से पुलिस को अवगत कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव बैंयापुर निवासी ऋषिपाल मंगलवार देर शाम अपने घर से बाहर गया था। रातभर वह घर नहीं लौटा। बुधवार सुबह जब ग्रामीण गांव हरसाना मोड़ के पास कंडम बिल्डिंग की तरफ गए तो वहां ऋषिपाल का शव देखकर मामले से परिजनों को अवगत कराया। ऋषिपाल के पिता प्रेम ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की। युवक के सिर पर ईंट और तेजधार हथियार से हमला कर उसकी हत्या की गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास के क्षेत्र में पता किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। परिजनों ने पुलिस को बताया कि ऋषिपाल देर शाम को घूमने के लिए घर से निकला था। उसके बाद वह वापस नहीं लौटा।
विज्ञापन

वह अक्सर अपने साथियों के साथ घर से बाहर रहता था। बुधवार सुबह उन्हें उसका शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने फिलहाल प्रेम के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने हत्यारों की तलाश के लिए प्रयास शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नशे का आदी बताया गया है युवक
पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया हैै कि युवक नशे का आदी था। पुलिस इस पहलु से भी मामले की जांच कर रही है। युवक के साथियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि उनसे भी पूछताछ की जा सके।

गांव बैंयापुर के युवक का शव हरसाना के पास मिला है। उसके शरीर पर ईंट और तेजधार हथियार के निशान मिले है। अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। जल्द ही हमलावरों का पता लगाकर उन्हें काबू कर लिया जाएगा।
रमेश कुमार, सदर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed