फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sonipat: Life imprisonment to three including two brothers who murdered uncle son

Sonipat: ताऊ के बेटे की हत्या करने वाले दो भाइयों समेत तीन को उम्रकैद, ईंट उठाने के विवाद में हुआ था झगड़ा

Thu, 22 Feb 2024 08:11 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 22 Feb 2024 08:11 PM IST
सार

22 अक्तूबर 2019 को छत से ईंट उठाने के विवाद में चाची के साथ झगड़ा हुआ था। चचेरे भाइयों ने अपने परिचित के साथ मिलकर चाकू गोदकर हत्या कर दी थी। अदालत ने दो दोषियों पर 33-33 हजार रुपये व एक पर 36 हजार रुपये जुर्माना लगाया है।

विज्ञापन
Sonipat: Life imprisonment to three including two brothers who murdered uncle son
Demo Pic - फोटो : google

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश शैलेंद्र सिंह ने ताऊ के बेटे की चाकू गोदकर हत्या करने के मामले में दो भाइयों समेत तीन लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। न्यायालय ने दो दोषियों पर 33-33 हजार व एक पर 36 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया है। इस मामले में दो आरोपी सबूतों के अभाव में बरी हो गए।

विज्ञापन


धानक बस्ती निवासी पवन ने 22 अक्तूबर, 2019 को सिटी थाने की ओल्ड चौकी पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया था कि उनकी छत पर ईंट रखी थी। पड़ोस में रहने वाली चाची पूनम 20 अक्तूबर, 2019 को छत से ईंट उठाकर ले जाने लगी। इस पर उसने ईंट उठाने से मना कर दिया था।
विज्ञापन


इसी रंजिश में 21 अक्तूबर को जब पवन, उसका भाई मनोज गली में थे तो चचेरे भाई विजय उर्फ सुक्खा व सूर्या उर्फ धन्नू, चाची पूनम और सचिन उर्फ बिहारी, उनके परिचित खानपुर निवासी बिंद्र समेत अन्य ने उन पर चाकुओं से हमला किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजय के हमले में मनोज गंभीर रूप से घायल हुआ था। दोनों भाइयों को खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया था। खानपुर में मनोज की मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था।


अलग-अलग धाराओं में सुनाई सजा
न्यायालय में सुनवाई के बाद एएसजे शैलेंद्र सिंह ने विजय उर्फ सुक्खा, उसके भाई सूर्या उर्फ धन्नू व परिचित सचिन उर्फ बिहारी को दोषी करार दिया। अदालत ने तीनों को अलग-अलग धाराओं में उम्रकैद की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी सूर्या उर्फ धन्नू पर 36 हजार रुपये व विजय उर्फ सुक्खा तथा सचिन उर्फ बिहारी पर 33-33 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed