फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sonipat: Life imprisonment to three for murdering a young man, after robbery he was murdered

Sonipat: युवक की हत्या करने में तीन को उम्रकैद, लूटपाट के बाद सिर में रॉड मारकर कर दी थी हत्या

Wed, 21 Feb 2024 10:07 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 21 Feb 2024 10:07 PM IST
सार

चालक और उसके दो साथियों ने लूटपाट के बाद सिर में रॉड मारकर हत्या कर दी थी। 13 दिसंबर 2019 को सोनीपत के गांव रेवली में जयपुर के युवक का शव मिला था।

विज्ञापन
Sonipat: Life imprisonment to three for murdering a young man, after robbery he was murdered
court demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. संजीव आर्य ने लूटपाट के लिए युवक की हत्या करने के मामले में तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। तीनों पर 15-15 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना अदा न करने पर साढ़े चार माह अतिरिक्त कैद की सजा भुगतनी होगी।

विज्ञापन


गांव रेवली निवासी अजय डागर के खेत में 13 दिसंबर, 2019 को जयपुर, राजस्थान के दुर्गापुर रोड स्थित संजय कॉलोनी निवासी चिंकेश (25) का शव मिला था। पुलिस जांच में पता चला कि चिंकेश जयपुर में पिज्जा कॉर्नर पर काम करता था और सोनीपत में अपने दोस्त से मिलने आया था।
विज्ञापन


मामले का खुलासा नहीं होने पर साल 2020 में सीआईए-2 की टीम को इस केस में लगाया गया। सीआईए-2 ने 25 मार्च, 2020 को नेशनल हाईवे-44 पर देवीलाल पार्क के पास से मूलरूप से गांव खायरा मथुरा, यूपी निवासी प्रिंस को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में प्रिंस ने कबूल किया था कि उसने अपने दो साथियों गांव गढ़ी ब्राह्मणान निवासी कृष्ण उर्फ सोनू व कर्मबीर के साथ मिलकर चिंकेश की लूट के बाद हत्या कर दी थी। उसका शव रेवली के पास फेंक दिया था।

लूट और हत्या में सजा, दोनों सजाएं साथ-साथ चलेंगी
अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. संजीव आर्य ने सुनवाई के बाद तीनों आरोपियों को दोषी करार देते हुए हत्या में उम्रकैद व 10-10 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई, जबकि लूट में दस-दस साल कैद व पांच-पांच हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। दोनों सजाएं एक साथ चलेंगी।


प्रिंस की गिरफ्तारी से खुला था ब्लाइंड मर्डर केस
प्रिंस से पूछताछ में पता चला कि 12 दिसंबर, 2019 की रात वह अपने दो साथियों गांव गढ़ी ब्राह्मणान निवासी कृष्ण उर्फ सोनू व कर्मबीर के साथ कृष्ण की ईको वैन में मुरथल गया था। यहां से दो युवकों ने लिफ्ट ली थी। इनमें से एक युवक पानीपत के समालखा में उतर गया। जबकि चिंकेश गाड़ी में रह गया तो उन्होंने उससे लूटपाट की। विरोध करने पर चिंकेश के सिर में रॉड मारकर हत्या कर दी थी। उन्होंने चिंकेश का मोबाइल, बैग, जैकेट व जूते भी लूट लिए थे। पुलिस ने प्रिंस के किराए के कमरे से चिंकेश का मोबाइल बरामद किया था। बाद में पुलिस ने कृष्ण व कर्मबीर को भी गिरफ्तार कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed