फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sonipat: Kit stolen of player returning with bronze in national ranking archery

Sonipat: राष्ट्रीय रैंकिंग तीरंदाजी में कांस्य लेकर लौट रही खिलाड़ी की किट चोरी, बस में रखी थी

Thu, 04 Jan 2024 11:23 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, राई, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, राई, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 04 Jan 2024 11:23 PM IST
सार

खिलाड़ी पंजाब के पटियाला में आयोजित हुई प्रतियोगिता में भाग लेकर साथी तीरंदाजों व प्रशिक्षक के साथ लौट रही थी। तमिलनाडु में रह रहे अधिवक्ता पिता को मिली जानकारी तो बहालगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। बस में सवार दो युवकों ने प्रशिक्षक से अभद्रता की थी तो खिलाड़ियों को आगे चालक के पास बैठा दिया था।

विज्ञापन
Sonipat: Kit stolen of player returning with bronze in national ranking archery
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के उत्कृष्टता केंद्र बहालगढ़ की राष्ट्रीय स्तर की तीरंदाज का बस से सामान चोरी हो गया। वह पंजाब के पटियाला में आयोजित हुई खेलो इंडिया राष्ट्रीय रैंकिंग तीरंदाजी प्रतियोगिता में कांस्य जीत कर साथी खिलाड़ियों और प्रशिक्षक के साथ लौट रही थीं। खिलाड़ी के पिता ने तमिलनाडु से लौटकर बहालगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


तमिलनाडु के जिला सलेम के संकरी निवासी अधिवक्ता मुरुगानांथम ने बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया कि उनकी दो बेटियों में बड़ी बेटी मधुरावर्षिनी बहालगढ़ के साई केंद्र में तीरंदाजी की खिलाड़ी है। वह 29 दिसंबर को पटियाला में आयोजित दूसरी खेलो इंडिया महिला राष्ट्रीय रैंकिंग तीरंदाजी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए गई थी। इसमें उनकी बेटी ने कांस्य पदक जीता था।
विज्ञापन


30 दिसंबर को उनकी बेटी मधुरावर्षिनी अपनी साथी खिलाड़ी चिकिता व रिया और प्रशिक्षक एमएस मोनिका व एक अन्य के साथ पटियाला से बस में सवार होकर बहालगढ़ के लिए चली थी। देर रात बस कुरुक्षेत्र में जन्नत हवेली ढाबा पर रुकी थी। बस में खिलाड़ी मधुरावर्षिनी, रिया और चिकिता के तीन किट बैग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात करीब 10:30 बजे बस बहालगढ़ के लिए चली तो किट बैग बस में ही थे। 31 दिसंबर को जब बस बहालगढ़ पहुंची तो बस में उसकी बेटी के 6 लाख का खेलों का सामान वाला बैग चोरी मिला। बैग में कंपाउंड धनुष, एक्शन अचीव एक्सपी दृष्टि, एक्सेल डेपर्ड दृष्टि, एक्सेल स्कॉप, बीटल स्कॉप, धनुष स्टैंड, तीर, कपड़े समेत अन्य सामान था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

नशे में दो लोगों ने बस में किया परेशान
खिलाड़ी के अधिवक्ता पिता का आरोप है पटियाला टर्मिनल से बस में दो अज्ञात व्यक्ति भी सवार हुए थे। उन्होंने बस के अंदर शराब पीना और धूम्रपान करना भी शुरू कर दिया था। प्रशिक्षक के साथ उसने अभद्रता की थी। इस पर प्रशिक्षक ने तीन खिलाड़ियों को बस के अगले हिस्से में बैठा दिया था। उनकी किट बस के पिछले हिस्से में रह गई थी जिससे वह चोरी हो गई।

बेटी का रोकर हुआ बुरा हाल, परिजन भी सदमे में थे
अधिवक्ता पिता ने बताया कि उनकी बेटी ने रात पौने एक बजे उनके पास रोते हुए कॉल की थी। वह आधी रात को बेटी के रोने से घबरा गए थे। वह बेटी से 2500 किलोमीटर दूर बैठे थे। उन्होंने मुश्किल से उसे शांत किया। अधिवक्ता स्वयं किडनी ट्रांसप्लांट करा चुके हैं। वह भी सदमे में आ गए थे और मानसिक पीड़ा झेलनी पड़ी। अब उन्होंने बहालगढ़ थाना में आकर मुकदमा दर्ज कराया है।


साई में अभ्यास करने वाली खिलाड़ी के पिता ने बस में बेटी की तीरंदाजी किट चोरी होने की शिकायत दी है। इस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच कर ठोस कार्रवाई की जाएगी। -इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, बहालगढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed