फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   sonipat, girl arrest, fraud case

पैसे ऐंठने के लिए दुष्कर्म का झूठा आरोप लगाने वाली युवती गिरफ्तार

Wed, 11 Jan 2017 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत Updated Wed, 11 Jan 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
महिला थाना पुलिस ने जूता व्यापारी से पैसे ऐंठने के चक्कर में उस पर दुष्कर्म का झूठा आरोप लगाने की आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां उसे न्यायिक हिरासत मेें भेज दिया गया। पुलिस मामले में दो आरोपियों को पहले ही काबू कर चुकी है।
विज्ञापन

हिसार की रहने वाली मनीषा ने जुलाई 2016 में सोनीपत में एक जूता व्यापारी के खिलाफ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। इसमें महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। बाद में महिला के बयान जब मजिस्ट्रेट के सामने कराए गए थे वह वहां दुष्कर्म के आरोप से मुकर गई थी। जूता व्यापारी ने बताया था कि उससे नकदी ऐंठने के लिए झूठे आरोप लगाए थे। पुलिस ने जांच की तो मामले में पता लगा था कि मनीषा के साथ ही हिसार के रहने वाले राजबीर व सरोज ने मिलकर यह षड्यंत्र रचा था। वह जूता व्यापारी को फंसाकर उससे रुपये ऐंठना चाहते थे। बाद में महिला थाना पुलिस ने कानूनी राय लेकर 12 जुलाई, 2016 को इस संबंध में तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने मामले में नवंबर माह में आरोपी सरोज व राजबीर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब मामले में कार्रवाई करते हुए जांच अधिकारी रानी की टीम ने आरोपी मनीषा को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत के निर्देश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

रोहतक में भी पकड़े गए थे सरोज व राजबीर
इस मामले में महिला थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए सरोज व राजबीर को इससे पहले रोहतक पुलिस भी इसी तरह के मामले में गिरफ्तार कर चुकी है। वहां पर भी दोनों ने एक अन्य युवती के माध्यम से एक व्यक्ति को दुष्कर्म के मामले में फंसाकर नकदी ऐंठने का प्रयास किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुष्कर्म का झूठा मामला दर्ज करवाकर नकदी ऐंठने के मामले में पुलिस ने एक युवती को गिरफ्तार किया है। उसके दो साथी पहले काबू किए जा चुके है।
प्रमिला, महिला थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed