{"_id":"58e3f1814f1c1bdc315b54d5","slug":"sonipat-fraud-in-the-name-of-job","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे की नौकरी लगवाने के नाम पर सीआईडी का एसआई बता ठगे 1.85 लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटे की नौकरी लगवाने के नाम पर सीआईडी का एसआई बता ठगे 1.85 लाख
अमर उजाला ब्यूरो गोहाना।
Updated Wed, 05 Apr 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
बरोदा थाना के गांव माहरा के एक व्यक्ति से उसके बेटे की नौकरी लगवाने के नाम पर 1.85 लाख रुपये की ठगी की गई। ठगी करने वाले ने खुद को सीआईडी का एसआई बताया और उसके बेटे की नौकरी लगवाने का झांसा दिया। नौकरी लगवाने की बात कहकर उसकी ट्रेनिंग तक करा दी गई, लेकिन नौकरी नहीं लगी। अब उसका कुछ पता नहीं है और इस मामले में मुकदमा दर्ज करके पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
गांव महारा के रहने वाले रामदिया ने भैंसवान खुर्द पुलिस चौकी में शिकायत दी कि सोनीपत में सीआईडी में एसआई बताने वाले महावीर पंडित नाम के एक व्यक्ति ने उसके बेटे को नौकरी दिलाने के नाम पर लगभग एक लाख 85 हजार रुपये की रकम ऐंठ ली। आरोपी ने उसके बेटे को नौकरी दिलाने की बात कहकर उनका भरोसा जीतने के लिए पानीपत में ले जाकर ट्रेनिंग आदि भी कराई। रुपये देने के बाद उसका कोई अता-पता नहीं है। उसने बताया कि उसने कुछ राशि आरोपी द्वारा बताए गए बैंक खाते में डाली है, जबकि कुछ राशि नकद दी गई है। अब उसका न तो फोन नंबर मिल रहा है और न ही उसके द्वारा बताए गए पते पर इस नाम का कोई व्यक्ति रहता है। काफी खोजबीन के बाद उसे पता लगा कि उसके साथ ठगी हुई है तो उसने पुलिस को शिकायत की। पुलिस ने उसकी शिकायत पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।