{"_id":"654a675bc23593c34a0fae37","slug":"sonipat-due-to-greed-for-mobile-friend-killed-friend-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: मोबाइल के लालच में दोस्त ने ही मार डाला, सीढ़ियों से धक्का देकर की वारदात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Sonipat: मोबाइल के लालच में दोस्त ने ही मार डाला, सीढ़ियों से धक्का देकर की वारदात
Tue, 07 Nov 2023 10:05 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, राई, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, राई, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 07 Nov 2023 10:05 PM IST
सार
गांव बढ़मलिक में जलघर वाली बड़ी टंकी के नीचे गुंबद में 14 साल के किशोर का शव मिला था। मूलरूप से यूपी के जिला सीतापुर के गांव माधवापुर फिलहाल बढ़मलिक निवासी किशोर के पिता ने मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
demo pic
विस्तार
हरियाणा के सोनीपत के गांव बढ़मलिक के पास जलघर की बड़ी टंकी के नीचे बने गुंबद में किशोर की हत्या उसके दोस्त ने की थी। आरोपी किशोर का मोबाइल लेना चाहता था। इसके चलते गुंबद की सीढ़ियों से धक्का दे दिया था। गिरफ्तार आरोपी मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला बरेली के गांव रायपुर हंस फिलहाल बढ़मलिक का रहने वाला ब्रिजेश उर्फ छोटू (19) है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
मूलरूप से यूपी के जिला सीतापुर के गांव माधवपुर निवासी रामसहारे ने 4 नवंबर को राई थाना पुलिस को बताया था कि वह पांच साल से गांव बढ़मलिक में राकेश के मकान में किराये पर रहते हैं। उनके साथ उनका बेटा अभिषेक (14) भी रहता था। वह उनकी इकलौती संतान थे।
विज्ञापन
उनकी पत्नी सुनीता की एक साल पहले मौत हो चुकी है। उनका बेटा 3 नवंबर को सुबह से लापता था। शनिवार सुबह बेटे का शव पानी की बड़ी टंकी के गुंबद में मिला था। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामले में राई थाना प्रभारी महेंद्र सिंह की टीम ने आरोपी ब्रिजेश उर्फ छोटू को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अभिषेक की हत्या के मामले में जांच के दौरान पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिली थी। जिसमें अभिषेक के साथ ब्रिजेश दिखाई दिया दे रहा था। उसने बताया कि वह अभिषेक का मोबाइल लेना चाहता था। मोबाइल छीनने के लिए वह उसे बहाने से जलघर में ले आया और गुबंद की सीढ़ियों से उसे धक्का देकर गिरा दिया था।
नीचे गिरने से उसकी मौत हो गई थी। ऊंचाई से गिरने की वजह से अभिषेक के सिर, हाथ व पैर में चोट लगी थी। उसने उसके शव को घसीटकर एक तरफ कर दिया और उसके शरीर पर प्लास्टिक की बोरी डाल दी थी। वह मोबाइल लेकर भाग गया था। पुलिस ने उसे दो दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।