Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Dogs were found roaming the premises, while guards armed with sticks remained stationed at the gates.

Banda News: परिसर में घूमते मिले कुत्ते, गेटों में तैनात रहे डंडा लिए गार्ड

Tue, 03 Nov 2026 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 03 Nov 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Dogs were found roaming the premises, while guards armed with sticks remained stationed at the gates.
फोटो 10- रोगी रिश्तेदार आवास के बाहर बैठा कुत्ता। संवाद
बांदा। रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के ओटी ब्लॉक के हॉल से नवजात के शव को कुत्तों के उठा ले जाने के मामले में प्रथम दृष्टया सुरक्षा में बड़ी चूक है।
विज्ञापन

घटना के दूसरे दिन मेडिकल कॉलेज की पड़ताल की गई तो परिसर में तो कुत्ते घूमते मिले, लेकिन अस्पताल के प्रमुख प्रवेश द्वारों पर गार्ड डंडा लिए पहरा देते दिखाई दिए। जिस मृत बच्चे को कुत्ते उठा ले गए उसकी प्रसूता मां भी मेडिकल कॉलेज स्त्री एवं प्रसूति रोग के वार्ड में भर्ती मिलीं। उनके परिजन भी साथ में थे।
मंगलवार को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के प्रमुख प्रवेश द्वार पर गार्डों का पहरा रहा। वार्ड ब्लॉक, ओटी ब्लाॅक, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग, इमरजेंसी वार्ड, गायनी इमरजेंसी के बाहर गार्ड डंडा लिए तैनात दिखाई दिए। अस्पताल के अंदर तो काेई भी कुत्ता नहीं मिला, लेकिन इमरजेंसी के बाहर, परिसर में ओपीडी ब्लॉक के बाहर कुत्ते बैठे मिले।
विज्ञापन

घटना के बाद भी कुत्तों का परिसर में टहलना लापरवाही माना जा रहा है। उधर, घटना को लेकर रानी दुर्गावती भर्ती मरीज और तीमारदार भी डरे हैं। स्त्री एवं प्रसूति विभाग के बाहर व वार्ड ब्लॉक परिसर फर्श पर तीमारदार बैठे मिले। ड्यूटी में तैनात कुछ गार्डों ने बताया कि सुबह से ही ड्यूटी समय से वह डंडा लिए बैठे हैं ताकि कुत्ते अंदर न घुसें।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में अस्पताल की सुरक्षा निगरानी के लिए 90 पूर्व सैनिकों व अन्य गार्डों की तैनाती है। इसके अलावा 140 सीसीटीवी कैमरे जगह-जगह लगे हैं। घटना की रात ड्यूटी में एक सुपरवाइजर व 29 सुरक्षा गार्ड तैनात थे, लेकिन प्रवेश द्वार पर चार ही गार्ड रहे हैं। इन्हीं चार पर आने जाने वालों पर नजर रखने की जिम्मेदारी थी।
----------

शव के अवशेष केन नदी में प्रवाहित किए
गिरवां थाना क्षेत्र के बड़ोखर खुर्द निवासी गनेश की पत्नी गुड़िया का रविवार की रात साढ़े 11 बजे प्रसव पीड़ा होने के चलते 102 एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज लाया गया था। एंबुलेंस में ही बच्चे का जन्म हो गया था। गुड़िया को स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में भर्ती कराया गया था।
ड्यूटी में तैनात डॉ. सुशील ने रात करीब साढ़े 12 बजे प्रसव के बाद मृत शिशु को उनके परिजन को सौंप दिया था। शव को परिजन लेकर स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग से ओटी ब्लॉक के हाल में आ गए थे। यहां नवजात शव को लेकर गनेश की भाभी ऊषा फर्श पर लेट गईं थीं, उन्हें नींद लग जाने से कुत्ते शव को उठा ले गए थे। बाद में शव के अवशेष कॉरिडोर में पड़े मिले थे। गनेश ने सुबह करीब सात बजे शव के अवशेष केन नदी में प्रवाहित कर दिए।
इसके बाद मेडिकल कॉलेज पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था पर नाराजगी जताई थी। इस मामले में मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने सुरक्षा में तैनात सुपरवाइजर श्रीराम कुशवाहा, सुरक्षा गार्ड शील कुमार, संजय गुप्ता, रंजित व शक्ति चरन के विरुद्ध उत्तर प्रदेश सैनिक कल्याण निगम झांसी को सेवा समाप्ति का पत्र लिखा है। स्त्री एवं प्रसूति रोग विभागाध्यक्ष डॉ. मीनाक्षी से स्पष्टीकरण मांगा है।
-----

मेडिकल कॉलेज प्राचार्य लखनऊ तलब, पुष्टि नहीं
बांदा। मेडिकल कॉलेज में नवजात के शव को कुत्तों के उठा ले जाने के मामले में सपा अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ट्वीट करने पर यह मामला गर्मा गया है। सूत्रों के मुताबिक प्रदेश स्वास्थ्य मंत्री ने कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुनील कौशल को लखनऊ तलब किया है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो रही है। डॉ. सुनील कौशल ने भी व्हाट्सएप पर जवाब दिया है कि वह बांदा से बाहर हैं।

----
सपा प्रदेश अध्यक्ष ने पीड़ित परिवार को दी आर्थिक सहायता
बांदा। अपने एक दिवसीय दौरे में बांदा आए सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज जाकर प्रसूता गुड़िया का हालचाल लिया। उसके पति गनेश से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। उन्होंने इस मामले को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से बताने और पूरी मदद करने का आश्वासन दिया। उन्होंने पीड़ित को 10 हजार रुपये की आर्थिक मदद भी दी। उनके साथ सपाई मौजूद रहे। (संवाद)

फोटो 10- रोगी रिश्तेदार आवास के बाहर बैठा कुत्ता। संवाद

फोटो 10- रोगी रिश्तेदार आवास के बाहर बैठा कुत्ता। संवाद

फोटो 10- रोगी रिश्तेदार आवास के बाहर बैठा कुत्ता। संवाद

फोटो 10- रोगी रिश्तेदार आवास के बाहर बैठा कुत्ता। संवाद

फोटो 10- रोगी रिश्तेदार आवास के बाहर बैठा कुत्ता। संवाद

फोटो 10- रोगी रिश्तेदार आवास के बाहर बैठा कुत्ता। संवाद

फोटो 10- रोगी रिश्तेदार आवास के बाहर बैठा कुत्ता। संवाद

फोटो 10- रोगी रिश्तेदार आवास के बाहर बैठा कुत्ता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed