{"_id":"6aea2496fa4f7add770e55b7","slug":"leopard-attacks-innocent-victim-injuries-sustained-on-head-and-back-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-159710-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: तेंदुए का मासूम पर हमला, सिर व पीठ पर हुआ जख्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: तेंदुए का मासूम पर हमला, सिर व पीठ पर हुआ जख्म
Tue, 03 Nov 2026 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Tue, 03 Nov 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
घायल बच्चा। - स्रोत : ग्रामीण
बिछिया। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के निशानगाड़ा रेंज अंतर्गत राणा फार्म मटेही में मंगलवार शाम दादी की गोद में खेल रहे चार वर्षीय बच्चे पर तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुए ने बच्चे को गोद से खींचने की कोशिश की, लेकिन दादी ने उसे सीने से चिपकाए रखा। ग्रामीणों के शोर मचाने और लाठी-डंडे लेकर दौड़ने पर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। हमले में बच्चा गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
राणा फार्म मटेही निवासी रवि का चार वर्षीय बेटा मंगलवार शाम करीब 6:40 बजे घर के आंगन में दादी की गोद में खेल रहा था। तभी पास के गन्ने के खेत से निकले तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। तेंदुए ने बच्चे को जबड़े में दबोचकर खींचने का प्रयास किया।
उसी दौरान दादी ने हिम्मत दिखाते हुए पोते को मजबूती से पकड़ लिया और शोर मचाया। आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने लाठी-डंडे चलाते हुए हांका लगाया, जिससे तेंदुआ भाग गया।
विज्ञापन
परिजन घायल बच्चे को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुजौली ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर रेफर कर दिया। बच्चे के सिर और पीठ पर गंभीर जख्म हुए हैं।
सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी शिव कुमार के निर्देश पर वनरक्षक अब्दुल सलाम की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और अस्पताल पहुंचकर बच्चे का हाल जाना। रेंजर शिव कुमार ने बताया कि इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है। ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। गजमित्रों की टीम गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक कर रही है।