Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Police are investigating the reason behind the suicide of an advocate who had returned after taking the PET exam

Etah News: पीईटी का पेपर देकर लौटे अधिवक्ता के जान देने की वजह तलाश रही पुलिस

Tue, 03 Nov 2026 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 03 Nov 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Police are investigating the reason behind the suicide of an advocate who had returned after taking the PET exam
एटा। आगरा में पीईटी की परीक्षा देकर लौटे अधिवक्ता की खुदकुशी का मामला उलझा हुआ है। सोमवार दोपहर घर के कमरे में उनका शव फंदे पर लटका मिला था। इसकी वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस पारिवारिक परिस्थितियों समेत अन्य पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फंदा लगना ही आया है। इस मामले में सोमवार को परिजन ने कुछ भी बताने से इन्कार कर दिया था।
विज्ञापन


शहर के नगला कुंदन चोंचा बनगांव निवासी बाबूराम के बेटे ललित मोहन दो साल से वकालत कर रहे थे। रविवार को वह आगरा में पीईटी का पेपर देकर पैसेंजर ट्रेन से लौटे थे। इसके बाद अपने कमरे में चले गए। सोमवार दोपहर तक बाहर नहीं निकले तो परिजन ने कमरे में जाकर देखा। जहां उनका शव फंदे पर लटका मिला। परिजन ने आसपास के लोगों के सहयोग से दरवाजा तोड़कर शव नीचे उतारा।
विज्ञापन


ललित मोहन की शादी चार साल पहले हुई थी। परिजन के अनुसार शादी के कुछ समय बाद पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया था। मामला न्यायालय तक भी पहुंचा था। इस विवाद का उनकी खुदकुशी से कोई संबंध था या नहीं यह स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फंदा लगना ही आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed