{"_id":"66a60bfaa78de7d1310515e7","slug":"sonipat-called-by-pretending-to-be-an-acquaintance-make-fraud-of-more-than-one-lakh-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: परिचित बनकर की कॉल, खाते में 19 हजार रुपये डलवा कर 1.15 लाख रुपये और निकाले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Sonipat: परिचित बनकर की कॉल, खाते में 19 हजार रुपये डलवा कर 1.15 लाख रुपये और निकाले
Sun, 28 Jul 2024 02:44 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 28 Jul 2024 02:44 PM IST
सार
गोहाना के समता चौक के रहने वाले युवक संग ठगी की वारदात हुई है। युवक के पिता ने शहर थाना गोहाना में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
Cyber Fraud
- फोटो : Freepik
विस्तार
हरियाणा के सोनीपत में साइबर ठग ने गोहाना निवासी युवक के पास परिचित बन कर फोन किया और अलग-अलग बैंक के दो खातों से 19 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए गए। रुपये ट्रांसफर करने के थोड़ी देर बाद दो बैंक खातों से 1.15 लाख रुपये और निकाल लिए गए। पीड़ित ने तुरंत बैंक खाते को बंद कराया और पुलिस को शिकायत दी। शहर थाना पुलिस ने पीड़ित के पिता के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गोहाना के वार्ड-19 निवासी पवन कुमार ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे के पास अज्ञात नंबर से कॉल आई और कहा कि वह शर्मा सर बोल रहे हैं, उन्हें रुपये की जरूरत है। ऐसे में पवन के बेटे ने दो अलग-अलग बैंक खातों से 19 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन
जिसके बाद पीड़ित के दो अलग-अलग बैंक खातों से 1.15 लाख रुपये कट गए। पीड़ित ने पुलिस से मांग की है कि जल्द ही साइबर ठग का पता लगाया जाए और उनके रुपये वापस दिलाए जाए।
विज्ञापन
पुलिस को शिकायत मिली है कि युवक के बैंक खाते से रुपये निकाले गए हैं। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही साइबर ठग की पहचान कर गिरफ्ताार किया जाएगा। -इंस्पेक्टर मोहन सिंह, प्रभारी, शहर थाना, गोहाना